मुंबई । अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, मुंबई – क्षेत्र ठाणे द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत 2 अक्टूबर – अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सावरकर नगर स्थित संराईज़ क्लासेस में बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत पदाधिकारियों एवं सभी बच्चों द्वारा अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुई। अणुव्रत समिति क्षेत्र ठाणे सयोंजक श्रीमान भवरदास वैष्णव जैन ने सभी संस्थान के पदाधिकारी का स्वागत व्यक्त किया ।
इस अवसर पर उपासक श्रीमान अशोक जी इटोदिया ने अहिंसा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को वाणी में संयम रखने, सत्य का साथ देने और झूठ न बोलने की प्रेरणा दी।
अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्रीमान रमेश जी सोनी ने अहिंसा की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि अहिंसा क्या है और इसे जीवन में कैसे अपनाया जाए।
महिला मंडल, ठाणे की अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी चंडालिया ने कहानी के माध्यम से बच्चों को बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।
श्रीमान ओमप्रकाश यादव एवं श्रीमती प्रमिला ओमप्रकाश यादव ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में मैत्री भाव रखने और अहिंसा का पूर्ण रूप से अनुसरण करने का संदेश दिया।
पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती प्रिया मुथा ने किया,सह-संयोजक श्रीमान सुभाष जी हिंगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान मनोहर जी कच्छारा, जाॅन प्रभारी श्रीमान रतनजी कच्छारा, जाॅन प्रभारी श्रीमती विमलाजी हिरण , श्याम दास जी ,रमेश भाई, मनीषा दास, नयन दास, कोमल दास सहित अणुव्रत समिति के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न

