सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: September 11, 2026 12:25 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • सामायिक दिवस के रूप में समायोजित हुआ पर्वाधिराज पर्युषण का तीसरा दिवस
  • आचार्यश्री ने ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ के वर्णन क्रम को पहुंचाया अठारहवें भव में
  • लाघव धर्म को युवाचार्यश्री ने किया विश्लेषित
  • सामायिक दिवस के महत्त्व को साध्वीप्रमुखाजी ने किया व्याख्यायित
  • आत्म कर्तृत्ववाद को साध्वीवर्याजी ने किया वर्णित

लाडनूं । पर्वाधिराज पर्युषण का तीसरा दिवस सामायिक दिवस के रूप में समायोजित। जैन विश्व भारती के सुरम्य परिसर में विराजमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत, युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पर्वाधिराज का पूर्ण आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपने सुगुरु की सन्निधि में पहुंचे हुए हैं। प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व से ही धर्माराधना का जो विशेष क्रम प्रारम्भ हो रहा है, वह देर रात तक निरंतर गतिमान है।
गुरुवार को पर्वाधिराज पर्युषण का तीसरा दिवस सामायिक दिवस के रूप में आयोजित हुआ। मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालु, साधु-साध्वियों, समणियों व मुमुक्षुवृंद की विराट उपस्थिति थी। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी, युवाचार्यश्री के साथ मंचासीन हुए और नमस्कार महामंत्र के साथ आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सामायिक दिवस पर साध्वी मुकुलयशाजी आदि साध्वीवृंद ने गीत का संगान किया। आत्म कर्तृत्ववाद पर साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने जनता को संबोधित किया। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने उपस्थित जनमेदिनी को सामायिक दिवस के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया। युवाचार्यश्री महावीरकुमारजी ने दस धर्मों के अंतर्गत लाघव धर्म को व्याख्यायित किया।
युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपने पावन प्रवचन में ‘भगवान महावीर की अध्यात्म की यात्रा’ के अंतर्गत मरिचि के भव क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मरिचि जब साधु परंपरा से अलग होकर अपने ढंग से साधना करने लगा तो वह एक बार बीमार हो गया। शरीर को व्याधि का मंदिर कहा गया है। इस शरीर में कभी भी कोई भी बीमारी हो सकती है। कम उम्र में भी कोई गंभीर बीमारी लग जाए। यह भी भाग्य की बात कोई बीमार ही न हो। बीमार होने पर कोई सेवा करने वाला और चित्त समाधि देने वाला मिल जाए तो बहुत विशेष बात हो सकती है। मरिचि बाद में स्वस्थ भी हो गए। मरिचि इस जीवन को सम्पन्न कर पांचवें देवलोक में उपपन्न होता है। पुनः वहां का आयुष्य सम्पन्न कर पांचवें भव में कौशिक नाम का ब्राह्मण बनता है। जीवन के सन्ध्याकाल में वह त्रिदण्डी संन्यासी बनकर जीवन को साधना में लगाता है। इस पांचवें भव के बाद भगवान महावीर की आत्मा अनेक भवों को पार करते हुए छठे भव पुष्यमित्र नामक ब्राह्मण बनते हैं। वहां भी जीवन बीताने के बाद अंतिम समय में परिव्राजक बन जाते हैं। नवमें भव में ईशान देवलोक मंे पहुंचते हैं। दसवें भव में पुनः अग्निभूति ब्राह्मण बनते हैं। ग्यारहवें भव में तीसरे देवलोक में उत्पन्न होते हैं। बारहवें भव में पुनः भारद्वाज नामक ब्राह्मण बनते हैं। तेरहवें भव में चौथे देवलोक में उत्पन्न होते हैं। चौदहवें भव में ब्राह्मण बनते हैं, जिसका नाम स्थावर था और फिर अंत में परिव्राजक बन जाते हैं। अपने पन्द्रहवें भव में पंचम देवलोक में पधारते हैं। सोलहवें भव में राज परिवार में जन्म होता है। चारित्र भी ग्रहण करते हैं तो निदान भी कर लेते हैं। निदान करने का मतलब हो गया अपनी तपस्या-साधना को बेच देना। भौतिक सुखों के लिए अध्यात्म की साधना को दांव पर लगा देना, अच्छी बात नहीं मानी जाती। भगवान महावीर की आत्मा अपने सत्रहवें भव में सातवें देवलोक में पहुंचती है। वहां से पुनः पोतनपुर के राजा प्रजापति के घर में जन्म लेते हैं। अपने दोनों राजकुमारों को विद्या अध्ययन के लिए भेजते हैं। उस समय का प्रति वासुदेव था अश्वग्रीव, जिसकी राजधानी रत्नपुर थी।
आचार्यश्री ने सामायिक दिवस के संदर्भ में पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि सामायिक साधना जीवन में हो तो बहुत अच्छी बात हो सकती है। श्रावकों के लिए सामायिक तो एक मुहूर्त की ओती है। 48 मिनट की सामायिक का अर्थ है कि एक दिन प्राप्त चौबीस घंटों में से दो-दो मिनट के बाराबर समय निकालना। हमनें शनिवार की सायं सात से आठ बजे के बीच सामायिक का बता रखा है। बाकी सुबह-सुबह की सामायिक आदि हो जाए तो कि कितनी अच्छी बात हो सकती है। कोई यह नियम रखे कि बिना समायिक किए नाश्ता ही नहीं करना तो वह भी बहुत अच्छी बात हो सकती है। थोड़ी उम्र हो जाए तो प्रतिदिन एक-दो सामायिक हो जाए। सामायिक श्रावक जीवन का अच्छा अनुष्ठान है। सामायिक मानों जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है। श्रावक को यह आभूषण पहनने का प्रयास करना चाहिए। श्रावक भी जब चद्दर ओढ़कर और मुखवस्त्रिका लगा लेता है तो कुछ अंशों में साधु की भांति बन जाता है। गृहस्थ जीवन में सामायिक की साधना चलती रहे। आचार्यश्री तुलसी तो सामायिक का अभिनव प्रयोग कराया करते थे। सभी श्रावक-श्राविकाओं को सामायिक का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी के क्रम को संपादित करते हुए चारित्रात्माओं को विविध प्रेरणाएं प्रदान की। उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र उच्चरित किया। पर्युषण पर्वाधिराज का अगला दिन वाणी संयम दिवस के रूप में समायोजित होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
Next Article ‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026
समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?