सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Last updated: September 11, 2026 12:18 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

चेम्बूर। आत्मविजेता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन की आराधना ‘सामायिक दिवस’ के रूप में की गई।
उपस्थित विशाल श्रावक समाज को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा – भगवान महावीर के जीव की भवांतर यात्रा में एक विशेषता है कि मरीचि के जन्म में उन्होंने तापसी दीक्षा ग्रहण की, वह भवांतर में भी संयासी के रूप में चलती रहती है। कभी तापस, कभी परिव्राजक, कभी संन्यासी। आखिर ऊर्ध्वारोहण के लिए अग्रिम जन्मों में वे महाव्रत दीक्षा लेते हैं। समता और विषमता, करुणा और क्रूरता ये ऐसे दो ध्रुव हैं जिन्हें एक साथ नहीं देख सकते। भगवान ने समता और करुणा का संदेश दिया। क्योंकि विषमता और क्रूरता चेतना को भटकाती है। समता और करुणा से आत्मा का कल्याण होता है। पर्युषण महापर्व समता की प्रतिष्ठा का पर्व है।
साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रभावी वक्तव्य में भगवान शांतिनाथ के आत्मविकास की यात्रा की विवेचना की। साध्वीश्री ने सोलहवें तीर्थंकर और पांचवें चक्रवर्ती भगवान शांतिनाथ की प्रेरणादायी अध्यात्मयात्रा की सारगर्भित प्रस्तुति दी।साध्वी मुदितप्रभाजी ने सामायिक दिवस की महत्ता प्रतिपादित करते हुए सामायिक के विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से समझाया। साध्वी कुंदनयशाजी ने सामायिक गीत का संगान किया। मुख्य प्रवचन से पूर्व ‘अभिनव सामायिक’ का उपक्रम तेयुप द्वारा संपादित हुआ। साध्वी कुंदनयशाजी ने जप-ध्यान आदि के प्रयोग करवाए। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सस्वर जप से हुआ। कुर्ला तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने भगवान महावीर की स्तुति के साथ मंगलाचरण किया। मंच संचालन ममता कच्छारा ने किया। सभाध्यक्ष लक्ष्मणजी कोठारी ने अपने उद्गार प्रकट किए। रिपोर्ट दीपक राठौड़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
Next Article जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026
समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?