नई दिल्ली। अरुणांचल प्रदेश के प्रथम आईपीएस अधिकारी, दिल्ली के डीजीपी और स्पेशल पुलिस कमिश्नर रोबिन हिबू ने समाजसेवी और फ़िल्मकार कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स एनजीओ का कोर सदस्य नियुक्त किया है!
रोबिन हिबू की हैल्पिंग हैंड्स संस्था अरुणांचल के पहाड़ों में रहने वाले गरीब, एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके विकास के लिए काम करती है. साथ ही लावारिश लाशों का अपने खर्चे से दाह संस्कार करती है. कैलाश मासूम इस संस्था के साथ काफ़ी समय से जुड़े हुए हैं और इस संस्था की हर संभव मदद करते हैं!
हाल ही में कैलाश मासूम के द्वारा उद्योगपति संजय सिन्हा की आर्थिक मदद से भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की साढ़े 6 फिट की प्रतिमा रोबिन हिबू की संस्था को भेंट की गई।
लगभग 10 लाख रुपये की लागत से ब्रोंज (कांस्य) की बनी यह प्रतिमा दिवाली के आस पास जीरो अरुणांचल के होंग विलेज में जय हिन्द चौक पर लगने वाली है जो चायना बॉर्डर पर है!
आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य

