सोनहा, बस्ती:- सोनहा पुलिस ने गांव में पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाए गए सोलर पैनल का तार चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74 मीटर तार बरामद किया है, जिसका वजन करीब 13 किलो 740 ग्राम बताया गया है।
थानाध्यक्ष महेश सिंह के अनुसार, ग्राम जमोहना में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के तहत संचालित पानी की टंकी के सोलर पैनल से तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। कंपनी से जुड़े दृव्यनाथ चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक, सोनहा क्षेत्र के वाहिद चक निवासी जिशान खां को मंगलवार रात करीब 10:05 बजे जमोहना गांव में नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया तार बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
