उधना। विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य एवं मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से उधना एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, उधना में नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, उधना के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 267 विद्यार्थियों ने नि:शुल्क दंत-जाँच एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन का लाभ लिया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों के दाँतों एवं मसूड़ों की जाँच की गई तथा दंत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमित दंत-जाँच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने वाले विशेषज्ञों में डॉ. दीपेश मेहता, डॉ. नैंसी जैन, डॉ. पार्श्व शाह, डॉ. दिशा दधाणिया, डॉ. खुशी डागा, डॉ. चेतना मालू, डॉ. जील जरीवाला आदि शामिल रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दर्शना जी भट्ट एवं पूरी स्कूल टीम का शिविर के सफल आयोजन, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं तेरापंथ युवक परिषद्–उधना की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीषजी कावड़िया, उपाध्यक्ष राकेशजी आंचलिया, सहमंत्री पारसजी आंचलिया, कोषाध्यक्ष संजयजी कच्छारा, ATDC मुख्य प्रभारी रौनकजी श्रीश्रीमाल, भावेशजी सूतरिया, महावीरजी आंचलिया, भरतजी कावड़िया, विनोदजी पितलिया, वैभवजी ढीलीवाल, सुधीरजी डांगी, कपिलजी बोहरा, राहुलजी नोलखा, भूपेंद्रजी भटेवरा, रौनकजी भलावत, मनीषजी भलावत, प्रतीकजी सामरा, कमलेशजी बी. बाफना किशोर मंडल से दक्ष संचेती, मिलित चोरड़िया, ध्रुविल, ऋषभ गांधी, सार्थक बाफना श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से श्री नेमीचंदजी पोरवाड़, श्री बसंतीलालजी नाहर आदि की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान सभी चिकित्सकों, ATDC स्टाफ एवं सहायकों तथा तेरापंथ युवक परिषद्–उधना के सभी सेवाभावी सदस्यों ने समर्पण एवं सेवाभाव के साथ सहयोग प्रदान किया।
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

