डोंबिवली। गुरुदेव नयनपद्मसागरजी महाराज साहब जी के सानिध्य में राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ 5 वर्षपूर्ति का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें डोंबिवली से भाजपा जैन प्रकोष्ठ की मंत्री हेमलता मुनोत ने अपने विचार व्यक्त किया।
उन्होंने जैन समाज की एकता, जैन श्रावक राजनीतिक काम तो बहुत करते हैं लेकिन पद तक पहुंचने के लिए कम पड़ जाते हैं इस पर भी विचार मंथन होना चाहिए,एजुकेशन में जैन इतिहास, महान संतो के कार्य एवं जैनियों की शौर्य गाथाएं सम्मिलित हो ऐसा प्रयास होना चाहिए, इस प्रकार अपना मंतव्य व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जैन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीपजी भंडारी मंत्री श्री विकासजी अच्छा, श्री सी वी शाह, दर्शना जैन आदि गणमान्य तथा मुंबई एवं महाराष्ट्र से आए हुए अनेक सम्माननीय श्रावक उपस्थित रहे।
राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की 5 वर्षपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन

