मुंबई। 15 अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में शासन श्री साध्वी कंचन प्रभा जी, शासन श्री मंजू रेखा जी के पवन सान्निध्य में धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर झंडारोहण मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रेणुका बुवा द्वारा किया गया जबकि विशेष अतिथि के रूप में सीनियर पुलिस अधीक्षक LT मार्ग के श्री दंडवते उपस्थित रहे। स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुन्दन धाकड़, कार्य अध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री लक्ष्मी लाल डागलिया, उपाध्यक्ष सुमेर सुराना, रमेश मेहता, सुरेश एम डागलिया, नरेंद्र पोरवाल, चेयरमैन एस के जैन के अलावा भारत जैन महा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल कर्णावत, तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर वनिता मनसुखानी एवं स्कूल के प्रिसिपल, शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

