By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: August 16, 2026 8:21 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को किया उत्तरित
  • तेरापंथी सभा प्रतिनिधि सम्मेलन के अंतिम दिन भी संभागियों को शांतिदूत से मिला पावन पाथेय
  • साध्वीप्रमुखाजी व साध्वीवर्याजी ने संभागियों को किया उद्बोधित

लाडनूं । जन-जन की आत्मा को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने रविवार को सुधर्मा सभा में उपस्थित जनता को आज के निर्धारित विषय ‘सामायिक से क्या मिलेगा?’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि सामायिक शब्द जैन साधना पद्धति में प्रसिद्ध है।

गृहस्थ सामायिक करते हैं। साधु द्वारा सामायिक चारित्र ग्रहण किया जाता है। सामायिक के तीन प्रकार हो जाते हैं- सम्यक्त्व सामायिक, श्रुत सामायिक और चारित्र सामायिक। चारित्र सामायिक के भी दो प्रकार हो जाते हैं- देश विरति सामायिक और सर्वविरिति सामायिक।

तत्त्व श्रद्धा रूप सम्यक्त्व सामायिक होती है, तत्त्व परिज्ञान रूप श्रुत सामायिक होती है तथा श्रद्धा व ज्ञान के अनुरूप विरमण करना चारित्र सामायिक हो जाती है। गृहस्थ है, श्रावक है तो उसे देश विरति सामायिक और साधु है तो उसे सर्वविरति सामायिक हो जाती है।
प्रश्न किया गया कि सामायिक क्या प्राप्त होता है? उत्तर दिया गया कि सामायिक से सावद्य योग विरति को जीव प्राप्त करता है। एक साधु जो चारित्र ग्रहण करता है, वह सर्व सावद्य योग का तीन करण तीन योग से प्रत्याख्यान कर लेता है। सामायिक चारित्र है। इसमें सर्व सावद्य योग विरति होती है। साधु के लिए यह सर्व सावद्य योग विरति जीवन भर के लिए होती है और तीन करण तीन योग से होती है।

यह जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है। सावद्य योग से विरति सामायिक से हो जाती है। पाप सहित मन, वचन और काय की जो भी प्रवृत्ति है, करना, कराना और अनुमोदना तीनों रूपों से छोड़ी जाती है। सामायिक का सबसे बड़ा लाभ है सावद्य योग से विरत हो जाना। साधु का जीवन भर के लिए सावद्य योग से विरत रहने का संकल्प होता है। छदमस्थता की स्थिति में प्रमाद की स्थिति भी बन सकती है। जीवन में कोई लब्धि भी हो जाए तो उसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। कोई दोष लग जाए तो उससे शुद्धि करने के लिए प्रतिक्रमण व प्रायश्चित्त की आवश्यकता होती है। यह साधु के जीवन को सुरक्षित रखने के दो उपाय हैं। साधु को अपनी शक्ति का उपयोग किसी को ज्ञान देने में, प्रवचन देने में, किसी को संयमी बनाने में करना चाहिए।
गुस्से में आकर जोर-जोर से बोलने से बचने का प्रयास होना चाहिए। बोलने की शक्ति होने पर भी मौन कर लेना बहुत बड़ी साधना की बात हो सकती है। तार्किक शक्ति का उपयोग सिद्धांत आदि की बातों को बताने में किया जा सकता है। शक्ति होने पर भी क्षमा कर देना बहुत बड़ी बात होती है। यह बहुत अच्छी साधना की बात हो सकती है। गुणों से ही गुरु बड़ा होता है, क्रोध को भी सहन कर जाना गुरु की गुरुता होती है। जो मुखिया होते हैं, अनुशास्ता होते हैं, उनके सामने अनेक प्रकार की स्थितियां आ सकती हैं। सहन करने की शक्ति अनुशास्ता में भी रहे, ऐसा प्रयास होना चाहिए।
श्रावक की सामायिक देश विरति सामायिक होती है और वह एक मुहूर्त के लिए होती है। उसमें भी सावद्य योग से विरति होती है। साधु-साध्वी और श्रावक-श्राविका- ये चारों तीर्थ ही रत्नों की माला हैं। सामायिक लेने से सावद्य योग से विरति हो जाती है। इससे शुभ योग का प्रवर्तन भी हो सकता है। प्रवचन श्रवण से आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ कई बार अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर भी मिल सकते हैं। ध्यान से सुनने से कोई अच्छा प्रवचन करने वाला भी बन सकता है। ध्यान से सुनने वाला कभी वक्ता भी हो सकता है। इस प्रकार सामायिक से अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर भी प्रदान किए। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री कहा कि महासभा के तत्त्वावधान में तेरापंथी सभा प्रतिनिधि सम्मेलन का तीसरा और अंतिम दिन है। यह अच्छा सम्मेलन है। महासभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण सभी खूब अच्छा धार्मिक-आध्यात्मिक सेवा करते रहें। सभाओं से आए हुए प्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जागरणा रखें। क्षेत्रों में विराजमान साधु-साध्वियों की सेवा होती रहे, सभी में खूब अच्छी जागरणा बनी रहे। आचार्यश्री की अनुज्ञा से मंगलपाठ के उपरान्त तेरापंथी सभा प्रतिनिधि सम्मेलन में संभागी प्रतिनिधियों को साध्वीवर्याजी और साध्वीप्रमुखाजी से भी मंगल प्रेरणा प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम का संचालन महासभा के महामंत्री श्री विनोद बैद ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
Next Article संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026
दोडती जिन्दगी में आधार बने ज्ञान “छूए ज्ञान सम्पदा के रहस्यों को “
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?