कांदिवली(मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का दिनांक- 16 अगस्त 2026 को तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र संघान से हुई। साध्वी श्री प्रीयंवदा जी ने कहा इस कार्यशाला के द्वारा हर एक व्यक्ति त्याग की भावना को जागृत करने का प्रयास करे, त्याग की चेतना को जगाने का प्रयास करें और अपने संस्कारों को सुरक्षित रखने हेतु हमेशा तत्पर रहे।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने फाउण्डेशन की ओर से स्वागत किया। मंत्री जगदीश परमार ने सभी से जैन संस्कार विधि अपनाने का आह्वान किया । स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल ने दिया। ह्रिं श्रेणी संस्कारक शांतिलाल कोठारी ने विधिवत मंगल भावना यंत्र को स्थापित किया व परिषद में उपस्थित सभी भाई-बहनों को जैन संस्कार विधि से किस तरह रक्षाबंधन मनायें उसकी पूरी विधिवत् जानकारी दी। जैन संस्कारक ने सभी को आध्यात्मिक रक्षा कवच का अनुष्ठान करवाया ।
इस अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चे-बच्चियों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासुत्र बांधा व मिठाई खिलाई। लोगस्त व मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद कार्यशाला संयोजक राजकिरण बाफना एवं श्रेयांश दुग्गड ने सभी श्रावक श्राविकाओं को व ज्ञानार्थीयों को मौली एवं चॉकलेट के पाऊच प्रदान किये।
इस अवसर पर कांदिवली के सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अंत में तेयुप टीम द्वारा जैन संस्कारक शान्तीलाल कोठारी का सम्मान कर आभार ज्ञापन किया गया। कांदिवली ज्ञानशाला प्रशिक्षिका सेजल चोरड़िया एवं मोनिका जैन की उपस्थिति रही। रक्षाबंधन कार्यशाला के प्रायोजक तारादेवी- मिठालालधाकड़,जिनल-कल्पेश,प्रेक्षा-निखिल ,दियारा धाकड़ परिवार शिशोदा (कांदिवली) का सम्मान तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़, अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल, मंत्री विमल धाकड़, उपाध्यक्ष भावेश चोरड़िया, कोषाध्यक्ष हर्षल चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन तेयुप मंत्री विमल धाकड़ ने किया।

