विकास धाकड़/ कांदिवली (मुंबई)। (राजभवन) में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ एवं सहव्रती साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, गोरेगांव के कार्यसम्राट नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष सिंघवी, झुझारू मंत्री श्री नीलेश सांखला, वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री रमेश जी सिंघवी तथा तेयुप गोरेगांव की युवा नव निर्वाचित टीम ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रेरणा पाथेय एवं मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर साध्वी श्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं को धर्म, संस्कार,अनुशासन, सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित रहकर जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्रदान की। एवं चातुर्मास में ज्यादा सें ज्यादा की संख्या में ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप की आराधना के लिये प्रेरित किया एवं श्रावण, भादवा महिने में १३ घंटे अखंड नमस्कार महामंत्र का घर घर जप, उपवास की वारी आदि बहुत ही सुंदर शब्दों से सभी युवाओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करते हुए धर्संघ की सेवा एवं संस्कारों के पथ पर सदैव अग्रसर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी तेयुप की युवा शक्ति की सराहनीय उपस्थिति रही।
तेयुप गोरेगांव ने साध्वी श्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के पावन सान्निध्य में ग्रहण किया प्रेरणा पाथेय.!

