By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: न्यूमरोलॉजी पर आधारित प्रणिता घोड़े की अनूठी कला प्रदर्शनी “ग्रह पूर्ति यन्त्रम” 2 जुलाई से मुंबई में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

न्यूमरोलॉजी पर आधारित प्रणिता घोड़े की अनूठी कला प्रदर्शनी “ग्रह पूर्ति यन्त्रम” 2 जुलाई से मुंबई में

Last updated: June 23, 2026 1:06 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। न्यूमरोलॉजी पर आधारित चित्रकला की नई विधा की शुरुआत करने वाली मशहूर चित्रकार सुश्री प्रणिता घोड़े की अनूठी कला प्रदर्शनी “ग्रह पूर्ति यन्त्रम” आगामी 2 जुलाई, 2026 से मुंबई में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए मुंबई महानगर की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “आकृति आर्ट फाउंडेशन” के डायरेक्टर मनमोहन जायसवाल ने बताया कि यह अनूठी कला प्रदर्शनी मुंबई के भूला भाई देसाई रोड स्थित सिमरोज़ा आर्ट गैलरी में में 2 जुलाई से 5 जुलाई, 2026 तक सभी दर्शकों के नि:शुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
2 जुलाई, 2026 को इस कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, वरिष्ठ समाज सेविका और लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती मंजू लोढ़ा शामिल होंगी। साथ ही अन्य प्रमुख अतिथियों के रूप में मशहूर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, प्रख्यात शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, वरिष्ठ उद्योगपति अजोयकांत रुइया, समाजसेविका मालती जैन, किशोर जैन खाबिआ और देवेंद्र गुरुजी के अलावा महानगर के प्रबुद्ध कलाप्रेमी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सुश्री प्रणिता पिछले 15 वर्षों से न्यूमरोलॉजी के अंतर्गत भाग्यांक और मूलांक पर आधारित पेंटिंग करती हैं । इस बारे में सुश्री प्रणिता ने बताया कि पिछले 15 वर्षों के अध्ययन, अनुभव और निरंतर शोध के आधार पर उन्होंने जन्मतिथि के अंकों पर आधारित व्यक्तिगत ‘ग्रहपूर्ति यंत्र’ की संकल्पना विकसित की है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के संतुलन, उनके गणितीय सम्बंधों का अध्ययन तथा उन्हें कलात्मक रूप में कैनवास पर प्रस्तुत करना शामिल है। उनका मानना है कि यह कला, न्यूमरोलॉजी और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक अनूठा संगम है।उनका कहना है कि यह विधा, कला के क्षेत्र में उनकी गहन खोज का निष्कर्ष है।
उन्होंने कहा कि उनकी कला न केवल एक विजुअल ब्यूटी है, बल्कि यह जीवन में अनुकूलता, सुख-शांति और समृद्धि भी लाती है। उन्होंने बताया कि ग्रहपूर्ति यंत्र अथवा शुभ-अशुभ पूरी तरह व्यक्ति की श्रद्धा और विश्वास का विषय है। पूरी दुनिया में लोशो ग्रिड को विशेष महत्व दिया जाता है। जन्म तिथि के अनुसार जिन अंकों की आवश्यकता होती है, उनके संतुलन के लिए महंगे रत्न, विशेष रंग, पेड़ों की जड़ें तथा विभिन्न प्रकार के उपाय और रेमेडीज़ बताये जाते हैं। लेकिन इन सभी तरीकों में लोशो ग्रिड के मूल अंकों को बदला नहीं जाता। हिंदू धर्म में श्री यंत्र, लक्ष्मी यंत्र आदि में अंकों की स्थिति सुनिश्चित मानी जाती है, जिन्हें ग्रहों की शुभ स्थिति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन्हें घर में स्थापित करने से सकारात्मक आभामंडल निर्मित होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर लाभकारी प्रभाव डालता है तथा मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि ग्रहों की राशि में जैसे अनेक अंक अंतर्निहित होते हैं, उसी प्रकार अंतरिक्ष में अनेक ग्रह-गोल विद्यमान हैं। इस विषय पर प्रसिद्ध भारतीय खगोलशास्त्री जयंत नारळीकर ने अपने गुरुत्वीय स्थिरांक सिद्धांत का प्रतिपादन किया है। उनके अनुसार प्रत्येक ग्रह द्वारा घिरे हुए अंतरिक्ष और उसके गुरुत्वाकर्षण के बीच का अनुपात सदैव 6.6 के स्थिरांक पर आधारित माना जाता है। इसी प्रकार ग्रहपूर्ति यंत्र में भी आड़ी, ऊर्ध्व तथा तिरछी दिशाओं में अंकों की गणना स्थिर बनी रहती है और वही हमारा भाग्यांक माना जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुत्वीय स्थिरांक सिद्धांत पर आधारित 16 घरों वाला यह भाग्यांक यंत्र जन्मतिथि के अनुसार आवश्यक अंकों का सही संतुलन और नियोजन करता है। इसमें मूल भाग्यांक को बदला नहीं जाता।इसकी विशेषता यह है कि मूल भाग्यांक वही बना रहता है, इसलिए अलग-अलग रेमेडीज़ की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रभास की छोटी सी झलक ने ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस के बीच छेड़ी चर्चा!
Next Article 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, ध्यान एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?