अहमदाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् अहमदाबाद पूर्व द्वारा TEAM ABTYP FYHY के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय YOGA से HOGA 3.0 का तृतीय एवं समापन दिवस दिनांक 21/06/2026 को वन ट्री हिल गार्डन केंद्र, कांकरिया में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
भारतीय योग संस्थान के गुजरात प्रांत अध्यक्ष श्री देवराजभाई पटेल, उपाध्यक्ष श्री बालकृष्ण अरोड़ा एवं सहयोगी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। उपस्थित साधकों ने योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में RSS मणिनगर भाग संघचालक श्री श्यामसुंदर जालान,भारतीय योग संस्थान गुजरात अध्यक्ष श्री देवराजभाई पटेल,भारतीय योग संस्थान गुजरात उपाध्यक्ष श्री बालकृष्ण अरोड़ा तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर अध्यक्ष श्री चंपालाल जी गांधी सभा मंत्रीश्री चैनरूप जी डोसी,तेयुप अहमदाबाद पूर्व अध्यक्ष श्री नलिन दुगड़,तेयुप अहमदाबाद पूर्व मंत्री श्री शीतल डोसी, अहमदाबाद के जे टी एन प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र मणोत सहित कांकरिया सभा एवं तेयूप अहमदाबाद पूर्व के पदाधिकारी, युवा सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक की गरिमामय उपस्थिति थी ।
सभी अतिथियों ने युवाओं को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली की ओर अग्रसर होने का प्रेरक संदेश दिया। योग सत्र के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। भारतीय योग संस्थान गुजरात के अध्यक्ष श्री देवराजभाई पटेल एवं उपाध्यक्ष श्री बालकृष्ण अरोड़ा का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया, वहीं RSS मणिनगर भाग संघचालक श्री श्यामसुंदर जालान का दुपट्टा एवं मोमेंटो से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम पश्चात प्रतिभागियों हेतु राइस केक (चॉकलेट एवं नट्स टॉपिंग सहित) चिक्की*, आम पन्ना जूस एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के संयोजक कपिल तातेड़,कल्पित छाजेड़,जितेन्द्र बोथरा,ऋषभ छाजेड़ का विशेष श्रम रहा।तीन दिवसीय इस आयोजन ने प्रतिभागियों में स्वास्थ्य, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति नई जागरूकता का संचार किया।YOGA से HOGA 3.0 का यह सफल समापन परिषद् के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की एक प्रेरणादायी उपलब्धि सिद्ध हुआ।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, ध्यान एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन

