दुबौला, बस्ती। कप्तानगंज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी व उनकी टीम ने थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मुकदमा पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नवी हुसैन पुत्र आशिक अली निवासी थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। अभियुक्त को बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम साङीदीन दयाल गांव के पास नहर के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी, मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, आरक्षी प्रियम पटेल एवं आरक्षी विशाल वर्मा शामिल रहे।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

