By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान

Last updated: May 29, 2026 1:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार प्लस के फैशन स्पेशल ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो चैनल इस इवेंट को टेलीविजन का अपना ‘मेट-गाला’ बनाने की तैयारी में है। 1 जून को शाम 7 बजे टेलीकास्ट होने वाला यह स्पेशल इवेंट फैशन, एंटरटेनमेंट और मजेदार पलों से भरपूर होने वाला है, जहां पूरा स्टार परिवार एक साथ नजर आएगा।
इस खास इवेंट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है क्योंकि इस बार टीवी सितारे अपने ऑनस्क्रीन किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। रोजाना के सिंपल लुक्स से हटकर कई एक्टर्स स्टेट-इंस्पायर्ड आउटफिट्स में रैंप वॉक करते नजर आएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को सेलिब्रेट करेंगे। प्रेम और राही गुजराती लुक में गुजरात को रिप्रेजेंट करेंगे, सायली और सचिन महाराष्ट्र की झलक दिखाएंगे। अरमान और अभीरा राजस्थान की रंगीन संस्कृति को पेश करेंगे। सृति और शब्बीर मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करेंगे, वहीं अंगद और वृंदा भी गुजराती-इंस्पायर्ड आउटफिट्स में नजर आएंगे।
हालांकि, इस पूरे इवेंट में जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वह है रूपाली गांगुली का बिल्कुल अलग और ग्लैमरस अंदाज। अपने आइकॉनिक किरदार अनुपमा से हटकर नए लुक में नजर आने को लेकर रूपाली ने इवेंट शूट के दौरान कहा, “मैंने कुछ दिन पहले एक मेट गाला वाला पोस्ट डाला था। मुझे बहुत मजा आ रहा था जब फैंस अपने कॉस्ट्यूम्स को मेट -गाला लुक्स में बदल रहे थे। उसी से स्टार प्लस वालों को भी यह आइडिया आया। और सच कहूं तो मुझे भी बहुत मजा आ रहा है क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने का मौका कहां मिलता है। अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है, तो यहां कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है। तो 1 जून को हमारा यह स्टार प्लस स्पेशल जरूर देखिए।” इवेंट के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस अपने पसंदीदा सितारों के नए लुक्स को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इतना तय माना जा रहा है कि ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ इस सीजन के सबसे चर्चित टेलीविजन इवेंट्स में से एक बनने वाला है। देखिए ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’, 1 जून को शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 4.5 साल पहले मिला था ‘गवर्नर’ का ऑफर, पहली स्क्रिप्ट पढ़ते ही जानें क्या था मनोज बाजपेयी का रिएक्शन!
Next Article जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
4.5 साल पहले मिला था ‘गवर्नर’ का ऑफर, पहली स्क्रिप्ट पढ़ते ही जानें क्या था मनोज बाजपेयी का रिएक्शन!
entertainment
May 29, 2026
भारत भाग्य विधाता ने अपने मोशन पोस्टर के साथ देश के अनसंग हीरोज़ को दिया सलाम
entertainment
May 29, 2026
लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा भारत के एक मात्र निजी वित्त पोषित सैद्धांतिक भौतिकी अनुसंधान संस्थान का शुभारम्भ
Mumbai / Maharshtra
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?