By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: साहित्यिक योद्धाओं का अनूठा महोत्सव 3 और 4 अक्टूबर को लखनऊ में होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

साहित्यिक योद्धाओं का अनूठा महोत्सव 3 और 4 अक्टूबर को लखनऊ में होगा

Last updated: May 14, 2026 1:15 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • लिटरेरी वॉरियर्स ग्रुप के चौथे लिटफेस्ट में देश-विदेश के रचनाकार होंगे शामिल

मुंबई। साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय, प्रगतिशील एवं समावेशी मंच “लिटरेरी वॉरियर्स ग्रुप (एलडब्ल्यूजी)” अपने चौथे वार्षिक साहित्य महोत्सव “लिटफेस्ट 4.0” का आयोजन आगामी 3 और 4 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ में करने जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के लेखक, कवि, साहित्यकार और कला प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए देश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार और इस ग्रुप की संस्थापक नीलम सक्सेना चंद्रा ने बताया कि साल 2011 में भारत में स्थापित एलडब्ल्यूजी ने एक ऑनलाइन साहित्यिक मंच के रूप में अपनी शुरुआत की थी, जो आज लगभग 1,200 सदस्यों के साथ एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है। इस समूह से भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न रचनाकार जुड़े हुए हैं। समूह का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग, सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लेखकों एवं पाठकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिले और साहित्यिक संवाद को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि एलडब्ल्यूजी समावेशिता, समान अवसर और सामूहिक विकास जैसे मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में लिटफेस्ट 4.0 के अंतर्गत अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता, हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तक प्रतियोगिता, पुस्तक विमोचन, काव्य पाठ, नज़्म प्रस्तुतियाँ और विभिन्न साहित्यिक कार्यशालाऍं शामिल रहेंगी। इनके अतिरिक्त, एलडब्ल्यूजी संस्था वर्ष भर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में काव्य गोष्ठियाँ, कहानी पाठ, लेखन प्रतियोगिताऍं, पैनल चर्चाऍं, नाटक और संवादात्मक सत्र आयोजित करती रही है, जिसके फलस्वरूप सभी सदस्यों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। एलडब्ल्यूजी समूह अपने सदस्यों की साहित्यिक कृतियों के प्रकाशन और प्रचार के लिए भी विशेष रूप से जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि समूह का पहला संकलन “As a Beginner for a Beginning” जनवरी, 2015 में प्रकाशित हुआ था, जबकि हालिया संकलन “वक्त एक रहस्य – Unscrambling Time” नवम्बर, 2024 में प्रकाशित हुआ। इनके अलावा “शज़र की छाँव तले”, “गूंज – Breaking the Shackles”, “अयोध्या – राम और सीता रिटर्न” तथा “Curry for the Spirited Soul” जैसे संकलन प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। मुंबई में संस्था के वरिष्ठ प्रतिनिधि ने बताया कि एलडब्ल्यूजी ने 6 जनवरी, 2023 को अपना पहला ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें मशहूर लेखिका नीलम सक्सेना चंद्रा की पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद समूह ने मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए), लखनऊ के राष्ट्रीय पुस्तक मेला और पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर सफलतापूर्वक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इन आयोजनों में कविता पाठ, पुस्तक विमोचन, नृत्य संगीत प्रस्तुतियाँ और कला प्रदर्शनियाँ प्रमुख आकर्षण रही हैं। एलडब्ल्यूजी का पहला लिटफेस्ट 18 नवम्बर, 2023 को नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी में आयोजित हुआ था। इसके पश्चात दूसरा संस्करण 14-15 दिसम्बर, 2024 को पुणे और तीसरा संस्करण 4-5 अक्टूबर, 2025 को यशदा, पुणे में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अब यह महोत्सव साहित्य और कला के एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि लिटफेस्ट 4.0 के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं तथा विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एलडब्ल्यूजी की आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध कराई जायेगी। इस महोत्सव के माध्यम से एलडब्ल्यूजी एक बार फिर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article दुनिया पर राज करने को तैयार है रामचरण स्टारर फिल्म पेड्डी, 18 मई को सपनों के शहर मुंबई में होगा ट्रेलर लॉन्च

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राजधानी दिल्ली में फिर हैवानियत, बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
national
May 14, 2026
आईसीआईबी और मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ने मिलकर “सलाम मुंबई- मलेशिया एडिशन” को बनाया सुपरहिट!
entertainment
May 14, 2026
हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के राइटर: “ये कहानी है लोगों, पावर और जस्टिस की!”
entertainment
May 14, 2026
आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को रिलीज़ होगी
entertainment
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?