By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: May 14, 2026 1:08 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • युगप्रधान अनुशास्ता ‘तप की महिमा’ को किया विश्लेषित
  • आचार्यश्री की अभिवंदना में चारित्रात्माओं की प्रस्तुति का क्रम जारी

लाडनूं । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, महातपस्वी, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘तप की महिमा’ के संदर्भ में पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि इस दुनिया में अनेक संदर्भों में आदमी का महिमा मण्डन हो सकता है। कोई आदमी अपनी साधना और तपस्या से महिमाशाली बनता है। कोई अपने वक्तृत्व से प्रशंसा का पात्र बनता है तो कोई अन्य कोई करतब दिखाने से भी लोगों से प्रशंसा प्राप्त करता है। कोई साहित्य के क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकता है।
आगमकार ने बताया है कि सामान्य जाति व सामान्य कुल में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी तपोधन बन सकता है। सामाजिक परिवेश में देखें तो एक सामान्य जाति का आदमी भी देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त कर सकता है। यहां धर्म और जाति का भी वर्णन है। यहां तप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि एक तपस्वी साधु यदि मैले कपड़े में हो और अथवा हीन जाति का हो, किन्तु तपस्या इतनी विशेष हो जाए, साधना इतनी उच्च हो जाए कि वह कोई सिद्धि प्राप्त हो जाए। इसलिए मैले कपड़े में भी कोई असाधारण व्यक्तित्व मिल सकता है तो कोई सफेद कपड़े में भी सामान्य अथवा उससे भिन्न व्यक्तित्व भी मिल सकता है। कपड़े आदि तो बाहर की चीजें हैं।
शरीर को देखकर भी अंकन हो सकता है, किन्तु सामान्य शरीर, सामान्य पोषाक और सामान्य जाति का आदमी भी महान व्यक्ति हो सकता है। वह उसकी तपस्या, साधना का बल होता है। आदमी में तपस्या कितना, ज्ञान कितना और सद्गुण कितने हैं, इसका विशेष स्थान होना चाहिए। उच्च स्थान पर बैठने अथवा नहीं बैठना भी एक शिष्टाचार या प्रोटोकॉल की बात हो सकती है। जो जिसके लायक है, उस अनुरूप ही उसका उपयोग होता रहे तो अच्छा हो सकता है। अनुकूलता और प्रतिकूलता की स्थितियां भी जीवन में आती हैं। अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही परिस्थितियों में आदमी धैर्य का परिचय देते हुए आदमी को शांति में रहने का प्रयास करना चाहिए।

अपने भीतर समता भाव को रखने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी आदमी यदि तपस्या करता है, साधना करता है तो वह महत्ता को प्राप्त कर सकता है। यह तपस्या की महिमा होती है। हम सभी की आत्मा तप और संयम से भावित रहे, यह काम्य है। आचार्यश्री के जन्मोत्सव/पट्टोत्सव के संदर्भ में चारित्रात्माओं की प्रस्तुति का क्रम भी अभी बना हुआ है। आज मुनि अजितकुमारजी, मुनि देवेन्द्रकुमारजी, मुनि मृदुकुमारजी, मुनि वर्धमानकुमारजी व मुनि धैर्यकुमारजी ने संयुक्त रूप में संवादात्मक प्रस्तुति दी। मुनि देवार्यकुमारजी, साध्वी परमार्थप्रभाजी, साध्वी करुणप्रभाजी, साध्वी नन्दिताश्रीजी ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। श्री अमित सिंघी ने आचार्यश्री की अभ्यर्थना में गीत का संगान किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “पंजाबी भाषा में है अलग खुशी” – सोनल चौहान ने शेयर किया खास अनुभव
Next Article साहित्यिक योद्धाओं का अनूठा महोत्सव 3 और 4 अक्टूबर को लखनऊ में होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?