By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण

Last updated: May 1, 2026 1:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बैंगलोर। जीतो लेडीज विंग बैंगलोर साउथ एवं नॉर्थ द्वारा, जीतो लेडीज विंग चेन्नई प्लस के सहयोग से, कला एवं संस्कृति के अंतर्गत “नायाब मिधा लाइव” का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन द फर्न रेसिडेंसी में सम्पन्न हुआ। यह संध्या कला, कविता, संवेदनाओं और आत्मीय जुड़ाव का अद्भुत संगम बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र नवकार मंत्र से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
जीतो लेडीज विंग बैंगलोर नॉर्थ की चेयरपर्सन लक्ष्मीजी बाफना ने स्वागत उद्बोधन में चेन्नई प्लस टीम के विशेष प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जीतो के इतिहास में पहली बार जेएलडब्ल्यू कनेक्ट को इस स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। चेन्नई प्लस की चेयरपर्सन श्रद्धा सुराणा ने कार्यक्रम में मिली अभूतपूर्व उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी तीन दिवसीय लेडीज विंग कनेक्ट (19 से 21 जून) हेतु सभी को आमंत्रित किया। मुख्य सचिव प्रियंका बराड़िया एवं सह-संयोजक नेहा लोढ़ा ने भी अधिकाधिक सहभागिता का आग्रह किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एपेक्स वर्किंग कमेटी सदस्य नरेंद्रजी समर, बैंगलोर साउथ के वाइस चेयरमैन महेंद्रजी जियाणी एवं राजेंद्रजी दांतेवाड़िया, बैंगलोर नॉर्थ के वाइस चेयरमैन दिनेशजी बाफना, जेएलडब्ल्यू संयोजक नेमिचंदजी दलाल, जीतो जॉब्स संयोजक राकेशजी पोखरना, पूर्व एपेक्स डायरेक्टर जयचंदजी बाफना सहित यूथ विंग प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने चेन्नई प्लस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बैंगलोर से सशक्त सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन बैंगलोर नॉर्थ एवं साउथ की मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़ एवं निधि पालरेचा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। केकेजी जेएलडब्ल्यू संयोजक पिंकी जैन ने लेडीज विंग कनेक्ट के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एपेक्स संयोजक अनीताजी पीरगल, सुनीताजी गांधी, पूर्व चेयरपर्सन निशाजी समर एवं ललिताजी गुलेचा सहित दोनों चैप्टर्स की कोर एवं मैनेजिंग कमेटी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कवयित्री एवं स्पोकन-वर्ड आर्टिस्ट नायाब मिधा की प्रस्तुति रही। अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति, सहज शैली, हास्य और भावनात्मक कविताओं के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को भावनाओं की अनूठी यात्रा पर ले जाया। लगभग दो घंटे तक दर्शक कभी मुस्कुराते तो कभी भावुक होते रहे। अंत में उपस्थित जनों ने इसे “अब तक के सबसे बेहतरीन आयोजनों में से एक” बताया। यह संध्या कला, संवेदनाओं और आत्मीयता का एक अविस्मरणीय उत्सव बन गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
Next Article तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?