शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी के सानिध्य में परम पूज्य महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी का 17 वा पटोत्सव दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मंगलाचरण सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया स्वागत सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने किया आचार्य महाश्रमण जी के पटोत्सव के बारे में की जानकारी दी फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत जी डागलिया उपासक रंजीत जी ने अपनी भावना व्यक्त की साध्वी श्री अर्हम प्रभा जी ने कविता के माध्यम से भावना व्यक्त की।
साध्वी श्री अमित रेखा ने आचार्य महाश्रमण के अनेक सस्मरण बताए । शासन श्री साध्वी शिवमाला जी ने आचार्य महाश्रमण इस योगक्षेम वर्ष में अपने नेतृत्व एवं कृतत्व से संघ शिखर को छू रहा हे आज का प्रभात स्वर्णिम अवसर लाया हे आचार्य महाश्रमण जी चिंतन से प्रौढ़ बच्चे सी सरलता गंगा जल की तरह निर्मलता गुरुदेव के नाम में ही अनंत शक्ति है। आप सर्व गुण संपन्न है।आपके आध्यात्मिक जीवन की मंगल कामना की आप युगों युगों तक संघ की सेवा करते रहे आप दीर्घायु हो आपका स्वास्थ्य निरामय हो। युवक परिषद के अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया ने पधारे हुवे सभी दक्षिण मुंबई श्रावक समाज का आभार व्यक्त किया
दक्षिण मुंबई श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही। सामूहिक संघ गीत से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन

