पर्वत पाटिया। आज 27 अप्रैल को संगठन यात्रा के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जी देरासरिया,संगठन मंत्री श्रीमती निधि जी सेखानी ,गुजरात प्रभारी श्रीमती श्रेया जी बाफना,श्रीमती पूर्णिमा जी गादिया का तेरापंथ भवन पर्वत पाटिया में आगमन हुआ। अध्यक्ष सुमन जी व पदाधिकारी के साथ अंकुरम, हमसफर, युवती विभाग और बागवान टीम ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ सम्मानित मंच द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। सर्वप्रथम मंडल की बहिनों व कन्या मंडल द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया उसके पश्चात महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जी बैद ने राष्ट्रीय टीम का स्वागत करते हुए कहा कि पर्वत पाटिया महिला मंडल हर कार्यों को पूरी निष्ठा व जागरूकता से संपादित करती है वह चाहे आध्यात्मिक हो या सामाजिक ऑनलाइन हो या ऑफलाइन।
साध्वी प्रमुखाश्रीजी का संदेश वाचन क्षेत्रीय प्रभारी पूर्णिमा जी गादिया ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन जी नाहटा का ऊर्जा व प्रेरणा भरा संदेश गुजरात प्रभारी श्रेया जी बाफना ने किया अखिल भारतीय द्वारा संचालित चारों योजना के बारे में विस्तार से बताया वह समझाया संगठन मंत्री निधि जी सेखानी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु जी देरासरिया ने संविधान के बारे में बताते हुए साधारण सदस्य और कार्यकारिणी की सदस्यों के दायित्वों को बताया एवं पर्वत पाटिया महिला मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर व कार्यों को सराहते हुए साधुवाद दिया। मंत्री मधु झाबक ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी कार्यकारिणी सदस्य राजू जी बोथरा द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन कार्यकारिणी सदस्य प्रिया पुगलिया ने किया कार्यक्रम में बहिनों की बहुत अच्छी उपस्थिति रही।
पर्वत पाटिया में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा काआयोजन

