बेंगलुरु। “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन की सफलता के उपरांत जीतो बेंगलुरु द्वारा राजाजीनगर स्थित जीतो नॉर्थ बैंगलोर कार्यालय में सभी संघ संस्थाओं के सम्मान हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जैन संघों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी संघ संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था, जिन्होंने नवकार महामंत्र दिवस को सफल बनाने में तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान किया।
जीतो बेंगलुरु साउथ के चेयरमेन श्री रणजीत सोलंकी ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल आभार प्रकट करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सभी संघ संस्थाओं ने जिस समर्पण और उत्साह से कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार के सामूहिक प्रयासों से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। जीतो बेंगलुरु साउथ के महामंत्री श्री नितिन लुनिया ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमेन श्री विमल कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवकार महामंत्र दिवस की अभूतपूर्व सफलता सभी संघ संस्थाओं के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, समर्पण और सहयोग की भावना ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया और यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने सभी संघों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इस अवसर पर जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीजी बाफना एवं साउथ की अध्यक्ष श्रीमती बबीता जी रायसोनी ने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिकता एवं एकता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता से इस आयोजन को विशेष ऊर्जा एवं सफलता प्राप्त हुई।
यूथ विंग के चेयरपर्सन श्री अनीश भोजानी ने कहा कि युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को नई दिशा एवं गतिशीलता प्रदान की है।
कार्यक्रम में सभी कार्यसमिति सदस्यों की भी सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए — चिकपेट संघ से श्री गौतमजी सोलंकी ने कहा कि नवकार दिवस ने पूरे बेंगलुरु को एक आध्यात्मिक सूत्र में बांध दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी का समर्पण और सहभागिता प्रेरणादायक रही।
स्थानकवासी संघ से श्री प्रकाशजी बुरड़ ने कहा कि सभी संघों का एक मंच पर आना समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
तेरापंथ समाज से श्री मंगलचंदजी कोचर ने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस जैसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, अनुशासन और धार्मिक जागरूकता का विस्तार होता है।
दिगंबर समाज से श्री अशोकजी सेठी ने कहा कि नवकार महामंत्र सभी के लिए समान रूप से पूजनीय है और यह आयोजन उसकी महिमा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में समरसता और आध्यात्मिकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में जिन प्रमुख संघ संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा, उनमें श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, चिकपेट; श्री सम्भवनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर, वी.वी. पुरम; श्री धर्मनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर, जयनगर; श्री कुंथुनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर, श्रीनगर; श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, त्यागराजनगर; श्री ज्ञानादय दिगंबर जैन मंदिर, व्हाइटफील्ड; श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जयनगर; श्री सम्भवनाथ जैन ट्रस्ट, मैसूर रोड; श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, वी.वी. पुरम; श्री गुरु ज्वेष्ठ पुष्कर आराधना केंद्र, नूतन भवन, नियर ईटा, बिन्नी मिल रोड; श्री सकल जैन संघ, यशवंतपुर (मेवाड़ भवन); श्री सुधर्म जैन संघ, (समता भवन) विजयनगर; श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, राजराजेश्वरी नगर; श्री चंद्रप्रभु मूर्तिपूजक संघ, ओसबोर्न रोड; श्री मुनिसुव्रत स्वामी मूर्तिपूजक संघ, ओपीएच रोड; श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, खीवेसरा भवन, राजाजीनगर; श्री कर्नाटक स्वाध्याय संघ (ज्ञानशाला): राजाजीनगर, त्यागराजनगर, शांतिनगर, जयनगर, विजयनगर, मल्लेश्वरम, संजय नगर, यशवंतपुर, चामराजपेट, हनुमंथनगर, शूल्ले, पार्कवेस्ट, फ्रेजर टाउन, डोड्डाबल्लापुर, उलसूर, श्रीरामपुरम; श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, उदयनगर स्थानक; श्री जैन युवक मंडल, केजीएफ; श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा भवन, विजयनगर; श्री वासुपूज्य मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, माधवनगर; श्री वासुपूज्य मुनिसुव्रत स्वामी कुमारपार्क जैन संघ; श्री एस.एस. जैन संघ ट्रस्ट, अशोक नगर, शूल्ले; श्री सकल जैन संघ, कोलार, मुलबागल, मलूर, भंगारपेट; प्रेस्टीज बेस्ट वुड जैन संघ; एवं श्री गंगानगर जैन संघ सहित अनेक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में कन्वीनर प्रवीण जी चौहान, महेंद्र जी रांका, सुनील जी लोढ़ा एवं महावीर जी दांतेवाड़िया का विशेष योगदान रहा।
अंत में आयोजकों ने सभी संघ संस्थाओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सका और यह सम्मान समारोह उसी कृतज्ञता का प्रतीक है।
नवकार दिवस के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु संघ संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित

