भायंदर। तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक आचार्यश्री भिक्षु के 267वें अभिनिष्क्रमण दिवस के पावन अवसर पर भायंदर श्रावक समाज द्वारा भक्तिभाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को रात्रि 8:30 बजे से तेरापंथ भवन में संगीतमय धम्म जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भायंदर के अध्यक्ष दिलीप जी बापना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भिक्षु स्वामी के भक्ति गीत गाए गए तथा श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। विशेष रूप से भायंदर के भिक्षु भक्ति मंडल के चार प्रमुख स्तंभ-कुलदीप जी लोढ़ा, राजीव जी गिया, अशोक जी सोलंकी एवं रूप जी गोठी ओर साथ में श्री मति सारिका जी लोढ़ा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भायंदर के आशु कवि परेश जी भंडारी ने अपनी भावपूर्ण कविता के माध्यम से भिक्षु भक्ति में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य भिक्षु के त्याग, तप एवं अनुशासनमय जीवन को स्मरण करते हुए भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष दिलीप जी बापना, सभा के मंत्री रूप जी गोठी, तेरापंथ महिला मंडल की कमिटी मेंबर्स एवं तेरापंथ युवक परिषद से मंत्री मनोज जी कच्छारा तथा कोषाध्यक्ष यश जी खतंग की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही ABTYP से नीरज जी आच्छा एवं JTN से पारस जी कच्छारा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन भायंदर तेरापंथी सभा के मंत्री रूप जी गोठी द्वारा किया गया। इस आयोजन का संयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद, भायंदर
67वाँ भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

