मुंबई। संस्था शिरोमणि महासभा के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित 267वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी कि सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी आदि ठाणा-3 के मंगल सान्निध्य में दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक आचार्य तुलसी सभागृह, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में साध्वी श्री जी ने महंती कृपा करते हुए आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस के उपलक्ष में जुने प्रसंगों का उल्लेख किया एवं उपस्थित श्रावक समाज को आचार्य भिक्षु द्वारा विद्युत कष्टो को संक्षेप में समाज के सामने रखा।कार्यक्रम में शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी एवं साध्वी श्री अमित रेखा जी ने इतिहास में घटित प्रसंगों का उल्लेख किया।
साध्वी अर्हमप्रभा जी ने गीतिका द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।कार्यक्रम में तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के मंत्री दिनेश धाकड़ ने गीतिका द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्ति की। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से अध्यक्ष सुरेश डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद् से अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, सहमंत्री उत्सव धाकड़, तेरापंथ महिला मंडल से अध्यक्षा लतिका डागलिया, सहमंत्री सुभागी जवेरी,आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाऊंडेशन से कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया,अणुव्रत समिति से सुखलाल सियाल, किशन राठौड़ एवं दक्षिण मुंबई श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
दक्षिण मुंबई में आयोजित 267वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस का आयोजन

