By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सम्मेद शिखरजी में दो दिवसीय ‘वैयावच्छ एवं श्रमण आरोग्यम चिकित्सा शिविर’ सफलतापूर्वक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सम्मेद शिखरजी में दो दिवसीय ‘वैयावच्छ एवं श्रमण आरोग्यम चिकित्सा शिविर’ सफलतापूर्वक सम्पन्न

Last updated: March 28, 2026 2:22 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रेरक संगम

मधुबन (गिरिडीह)। पर्वताधिराज श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) लेडीज विंग द्वारा दो दिवसीय ‘वैयावच्छ एवं श्रमण आरोग्यम चिकित्सा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह सेवा अभियान जेएलडब्ल्यू एपेक्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीतल दूगड़ के नेतृत्व में, श्रमण आरोग्यम टीम, जेएलडब्ल्यू ईस्ट ज़ोन तथा जीवानंद आयुर्वेदिक सेंटर के वैद्य श्री गुंजेस तिवारी के सहयोग से हुआ। आयोजन में सेवा, समर्पण एवं आध्यात्मिक संकल्प की सशक्त झलक देखने को मिली।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत साधु-साध्वी भगवंतों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत श्रद्धा एवं समर्पण भाव से किए गए। साथ ही वैयावच्छ (सेवा), गोचरी सेवा, उपकरण सेवा, आवश्यक सामग्री वितरण सहित विभिन्न सेवाकार्य पूर्ण भक्ति भाव से हुए। दो दिवसीय इस आयोजन में कुल 41 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और तन-मन-धन से सेवाकार्यों को सफल बनाया। जीतो लेडीज विंग एपेक्स, ईस्ट ज़ोन एवं श्रमण आरोग्यम टीम के समन्वित प्रयास इस आयोजन की प्रमुख विशेषता रहे। सभी चरित्रात्माओं को पीएचएम कार्ड की उपयोगिता बताते हुए उसे भरवाने हेतु निवेदन किया गया। यह कार्यक्रम “जीतो द्वारा सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जीतो लेडीज विंग एपेक्स, ईस्ट ज़ोन एवं श्रमण आरोग्यम की संयुक्त भागीदारी रही। समन्वय एवं संचार की जिम्मेदारी से निभाई गई।
आयोजन को श्रमण आरोग्यम चेयरमैन श्री रमेश हरण एवं ईस्ट ज़ोन चेयरपर्सन श्रीमती कल्पना बैद के मार्गदर्शन से विशेष दिशा प्राप्त हुई। साथ ही जीतो एपेक्स के चेयरमैन श्री पृथ्वीराज कोठारी, प्रेसिडेंट श्री विजय भंडारी, सेक्रेटरी जनरल श्री ललित कुमार डांगी एवं सेक्रेटरी श्री महावीर चपलोत का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। जीतो लेडीज विंग की ओर से डी आई सी सोनाली जी दुगड चीफ सेक्रेटरी श्रीमती ऋतु चोरडिया एवं संयोजक श्रीमती सुनीता गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ईस्ट ज़ोन टीम में चेयरपर्सन श्रीमती कल्पना बैद, चीफ सेक्रेटरी श्री पंकज मालू एवं संयोजक श्रीमती सुनीता मेहता का सहयोग सराहनीय रहा। इस आयोजन की सफलता में श्रीमती प्रियंका (डिजीनारी), श्रीमती अनीता सेठिया, श्रीमती अनीता पिरगल, श्रीमती बिंदु रायसोनी, श्रीमती मीता (सोशल मीडिया) एवं श्रीमती ललिता सेठी का विशेष योगदान रहा, जिनके समर्पित प्रयासों ने कार्यक्रम को सशक्त बनाया। संचालन टीम ने भी पूर्ण निष्ठा के साथ सेवाकार्यों का कुशल निर्वहन किया।
जीवानंद आयुर्वेदिक सेंटर में उपचार व्यवस्था की उत्कृष्ट मेजबानी एवं व्यवस्थाओं ने आयोजन को गरिमामय बनाया। सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा अभियान सफल हो सका। ईस्ट ज़ोन के कोलकाता, हजारीबाग, धनबाद, रांची एवं गया से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनथक प्रयासों ने आयोजन के प्रत्येक पहलू को सुचारू रूप से संचालित किया। विशेष आभार श्रीमती ललिता जी सेठी एवं श्रीमती अनीता गंगवाल और कोलकता चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जैन का व्यक्त किया गया, जिनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन इस आयोजन की सफलता का आधार रहा। यह श्रमण आरोग्यम चिकित्सा शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीतो लेडीज विंग की सेवा, स्वास्थ्य एवं साधना के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह आयोजन दर्शाता है कि जब समर्पण, सहयोग और करुणा एक संकल्प के साथ जुड़ते हैं, तो समाज में व्यापक कल्याण संभव होता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीतो बेंगलुरु नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा ‘महक मिट्टी की’ का भव्य आयोजन
Next Article जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के २६७ वें अभिनिष्क्रमण दिवस का सुंदर आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026
जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?