भायंदर। तेरापंथ महिला मंडल भायंदर द्वारा 7 मार्च को महिला दिवस के अंतर्गत तेरापंथ भवन, भायंदर वेस्ट में ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ एनजीओ मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीरा-भायंदर स्तर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को एक मंच पर एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में कन्यादान संस्थान, श्री साईं फाउंडेशन ट्रस्ट, आमचा घर, उद्यान शालिनी फेलोशिप, निस्वार्थ सेवा ग्रुप, समर्पण ओल्ड एज होम, एक आशा ट्रस्ट, शांति सेवा फाउंडेशन, यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन, कला संस्कृति फाउंडेशन, गूंज एनजीओ, फील हैप्पीनेस चैरिटी ग्रुप, आईसीटी पाठशाला एनजीओ, स्पीचलेस वॉयस एनजीओ, हेमा फाउंडेशन ट्रस्ट सहित अनेक ट्रस्टों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मंच पर आकर अपनी-अपनी संस्थाओं के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं के लिए किए जा रहे छोटे-बड़े सभी कार्यों की नकारी भी साझा की। साथ ही, सभी प्रतिनिधियों ने तेरापंथ महिला मंडल भायंदर की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह मीरा-भायंदर का पहला ऐसा कार्यक्रम था जो महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं के लिए कार्य करने वाली अधिकांश संस्थाएँ एक साथ एक मंच पर एकत्रित हुईं। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि महापौर डिंपल मेहता ने अपने उद्बोधन में संस्था की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने के लिए तेरापंथ महिला मंडल भायंदर द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं, और भविष्य में वे इस दिशा में संस्था की हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगी। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेममं) के निर्देशन में आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल तेरापंथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है, जिसकी भारत और नेपाल में 500 से अधिक शाखाएँ तथा 65,000 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों का विशाल नेटवर्क है। लगभग पाँच दशकों से अभातेममं महिला सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्यरत है। तेरापंथ महिला मंडल भायंदर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सर्टिफिकेट एवं विशेष भेंट देकर उनका स्वागत और सम्मान किया।
इसके साथ ही श्रीमती रतनी देवी जीवनमल जी डागा की धर्मपत्नी साध्वी श्री पुण्य यशा जी के माताजी एवं श्रीमती अंजू संपत जी फुल फगर मुमुक्षु दिव्या जी के मम्मी को प्रेरणा सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया तेरापंथ महिला मंडल भायंदर की अध्यक्षा संगीता बोथरा, मंत्री नीशु डागा और कोषाध्यक्ष संगीता हिंगड़ ने महापौर डिंपल मेहता का विशेष स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री नीशु डागा द्वारा किया गया।
यह जानकारी jtn प्रतिनिधी भायंदर पारस कच्छारा ने दी

