By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को गति देने के लिए टाटा पावर–सेल्सफोर्स का समझौता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को गति देने के लिए टाटा पावर–सेल्सफोर्स का समझौता

Last updated: March 7, 2026 11:15 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • देशभर में रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन व्यवसायों को डिजिटल मजबूती देने के लिए रणनीतिक सहयोग
  • भागीदारों और ग्राहकों के लिए सहज अनुभव सुनिश्चित करते हुए, हरित ऊर्जा क्षमता का विस्तार तेज़ी और सटीकता के साथ करने के लिए टीमों को सक्षम बनाना

मुंबई। भारत की सबसे बड़ी वर्टिकली इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक टाटा पावर ने आज दुनिया की नंबर 1 AI CRM कंपनी सेल्सफोर्स के साथ सहयोग की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य टाटा पावर के तेजी से बढ़ रहे रूफटॉप सोलर (RTS), ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस व्यवसायों का डिजिटल रूपांतरण करना है। यह सहयोग भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्यों के अनुरूप टाटा पावर के दीर्घकालिक स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप को और मजबूत करेगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ऑटोमेशन और डेटा-आधारित इनसाइट्स की मदद से एक सुरक्षित, स्मार्ट और पूरी तरह एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित करने पर इसका विशेष जोर रहेगा। यह प्लेटफॉर्म नवीकरणीय ऊर्जा वैल्यू चेन में स्केलेबल ग्रोथ, भागीदारों और ग्राहकों के साथ गहरा जुड़ाव, तथा संचालन में बेहतर दक्षता और उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगा। यह बात टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा और सेल्सफोर्स की दक्षिण एशिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुंधती भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
इस डिजिटल परिवर्तन के तहत टाटा पावर ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) में एजेंटफोर्स सेल्स, एजेंटफोर्स सर्विस और एजेंटफोर्स मार्केटिंग को लागू किया है। सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म बुद्धिमान और AI-सक्षम वर्कफ्लो को बढ़ावा देता है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ती है, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज़ होती है और सभी चैनलों पर ग्राहकों को सहज अनुभव मिलता है। इससे बड़े पैमाने पर दक्षता, फुर्ती और सेवा क्षेत्र में नेतृत्व को और मजबूती मिलती है। एजेंटफोर्स सेल्स और एजेंटफोर्स सर्विस टाटा पावर के अत्याधुनिक ओम्नीचैनल एंगेजमेंट मॉडल के मजबूत आधार स्तंभ हैं। सेल्सफोर्स टाटा पावर के तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल बैकबोन के रूप में काम करता है। यह प्लेटफॉर्म भागीदारों और ग्राहकों की पूरी यात्रा का एंड-टू-एंड डिजिटाइजेशन संभव बनाता है। इसके माध्यम से लीड मैनेजमेंट को सरल बनाना, इन्वेंट्री की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना, प्रक्रियाओं का ऑटोमेशन और रियल-टाइम प्रदर्शन ट्रैकिंग संभव होती है। इसके परिणामस्वरूप सभी टचपॉइंट्स पर अधिक पारदर्शिता, बेहतर संचालन दक्षता और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव सुनिश्चित होता है।
इसके अलावा, टाटा पावर ने सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म के ऊपर एक खास डीप लर्निंग और एजेंटिक इंटेलिजेंस लेयर विकसित किया है, जिससे जीरो-टच गुणवत्ता और सुरक्षा सत्यापन प्रक्रिया संभव हो पाती है। यह डिजिटल क्षमता साइट पर तुरंत सत्यापन (इंस्टेंट ऑन-साइट वेरिफिकेशन) और स्वचालित वारंटी जनरेशन को आसान बनाती है। इससे टाटा पावर की सोलारूफ सेवाओं के तहत गुणवत्ता आश्वासन और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मिले मजबूत नीतिगत समर्थन के कारण टाटा पावर के आवासीय रूफटॉप सोलर विभाग ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में 200% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। कुल मिलाकर, कंपनी के सोलर पोर्टफोलियो की आय में FY2020 से FY2025 के बीच पाँच गुना वृद्धि हुई है। इसके पीछे बाजार में बढ़ती स्वीकार्यता, डिजिटल-आधारित क्रियान्वयन में उत्कृष्टता और विभिन्न ग्राहक वर्गों में बढ़ता विश्वास प्रमुख कारण हैं।
पुढे पाहता, टाटा पावर और सेल्सफोर्स मिलकर उच्च प्रभाव वाले, एजेंटिक AI-आधारित वर्कफ्लो विकसित करने के लिए सहयोग करेंगे, जिसका उद्देश्य ओम्नीचैनल ग्राहक और भागीदार संपर्क केंद्रों के संचालन में बदलाव लाना है। इस पहल से समस्याओं का तेज़ समाधान, सक्रिय सेवा संभव होगी और ग्राहकों तथा भागीदारों को अधिक कुशल और बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा: “टाटा पावर देशभर में रूफटॉप सोलर का विस्तार, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन समाधानों की प्रगति के माध्यम से भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। इस विकास को गति देते समय डिजिटल क्षमताएं पैमाने, गति और ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सेल्सफोर्स के AI-आधारित प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए, हम ग्राहकों और भागीदारों की यात्रा में अधिक पारदर्शिता और फुर्ती ला रहे हैं, साथ ही संचालन में उत्कृष्टता को भी मजबूत कर रहे हैं। साथ मिलकर हम भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्यों को आगे बढ़ाने वाला भविष्य के लिए तैयार स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम बना रहे हैं।” इस संदर्भ में सेल्सफोर्स की दक्षिण एशिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा: “एक सतत और स्थायी भविष्य का मार्ग वे दूरदर्शी संस्थाएं तैयार कर रही हैं, जो अपने संचालन के केंद्र में बुद्धिमत्ता, फुर्ती और ग्राहक-केंद्रितता को शामिल कर रही हैं। भारत के हरित ऊर्जा मिशन को गति देने के लिए टाटा पावर का डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि तकनीक राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए कितना प्रभावी माध्यम बन सकती है। सेल्सफोर्स में हमें टाटा पावर के साथ साझेदारी पर गर्व है। डेटा, AI और ऑटोमेशन की शक्ति का उपयोग करते हुए हम एक ऐसे भविष्य-उन्मुख ऊर्जा इकोसिस्टम के निर्माण के लिए साथ काम कर रहे हैं, जो स्केलेबल प्रभाव, समावेशी विकास और दीर्घकालिक जलवायु स्थिरता को आगे बढ़ाता है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत समिति मुंबई कार्यकारिणी मीटिंग
Next Article बजट में सिर्फ बड़े आंकड़े और खोखले ऐलान, असल में राज्य को दिवालियेपन की ओर ले जा रही सरकार: हर्षवर्धन सपकाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?