घाटकोपर। 6 मार्च को शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी शासन श्री साध्वी श्री मंजु रेखा जी के सानिध्य में अणुव्रत समिति मुम्बई के पदाधिकारी दर्शन सेवा के लिए उपस्थित हुए। साध्वी श्री कंचन प्रभा जी ने फरमाया अणुव्रत समिति मुम्बई के सभी कार्यकर्ता जागरूक हैं।
समय समय पर दर्शन सेवा का लाभ उठाते हैं।आज अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि तीज के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति देख कर अच्छा लग रहा है। सभी ने एक साथ अणुव्रत गीत का संघान किया। साध्वी श्री जी ने फरमाया अणुव्रत समिति मुम्बई बहुत अच्छा कार्य कर रही है।ओर आगे भी अच्छा कार्य करें।सभी को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। अणुव्रत समिति मुम्बई के अध्यक्ष रमेश सोनी, कार्याध्यक्ष रोशन मेहता, मंत्री गणपत सोनी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, उपाध्यक्ष सुमन चपलोत,कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता ,सहमंत्री राकेश बडाला, रतन कच्छारा ,अणुव्रत समिति मुम्बई की कार्यकारिणी की उपस्थिति रही।
साथ ही अणुव्रत समिति मुम्बई के पूर्वाध्यक्ष एवं अणुविभा के पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति रही अणु विभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ,महावीर बडाला गणपत डागलिया,रमेश धोका ,कंचन सोनी, महावीर बडाला, राजेश चौधरी, ख्याली कोठारी ने पधारकर अपने सुझाव एवं अनुभव से सभी को लाभान्वित किया अणुव्रत के कार्यों को किस प्रकार आगे बढ़ाना है। क्या नविन कार्य करने है।आदी विषयों पर तेरापंथ सभा मुम्बई के ओफिस में संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
अणुव्रत समिति मुंबई कार्यकारिणी मीटिंग

