मुंबई। प्रेक्षा फाऊंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षावाहिनी की कार्यशाला अशोक नगर कांदिवली ईस्ट में 24-2-2026 मंगलवार को रखी गई । प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन अशोक नगर कांदिवली पूर्व में 3.45 बजे से 5 बजे तक रखी गई। प्रेक्षावाहिनी कांदिवली ने सुंदर कार्यशाला आयोजन किया । इसमें 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस मौके पर त्रिपदी वंदना विमलाजी दुगड ने करवाई, प्रेक्षागीत का मधुर संगान सभी प्रशिक्षिकाओं ने मिलकर किया। विमलाजी दुगड ने प्रेक्षाध्यान के उपसंपदा की चर्या के पांच सूत्रो की जानकारी दी । वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड ने भाव क्रिया पर विशेष जानकारी देते हुए सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया। केन्द्र में चलने वाले शिविरों की सूचना व पूरी जानकारी दी गई। समापन श्रीमती विमलाजी दुगड ने संकल्प के साथ करवाया।


