सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ना जाने कौन आ गया’ का टीजर आउट, त्रिकोण प्रेम कहानी में इंटेंस से भरे नजर आए सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर जतिन सरना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ना जाने कौन आ गया’ का टीजर आउट, त्रिकोण प्रेम कहानी में इंटेंस से भरे नजर आए सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर जतिन सरना

Last updated: February 16, 2026 5:17 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आज के दौर में जहाँ प्यार को अक्सर खूबसूरत और परफेक्ट दिखाया जाता है, वहीं ना जाने कौन आ गया का टीजर में फ़िल्म में प्यार के उस खतरनाक और जहरीले पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, धोखा, बदला और टूटे भरोसे की कहानी है – जो क्लासिक इमोशन के साथ जेन-जी की रॉ और डार्क रिलेशनशिप रियलिटी को भी छूती है।
सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर , क्रिमिनल जस्टिस फेम अभिनेत्री मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी इस फिल्म में एक ऐसे प्रेम त्रिकोण में नजर आते हैं, जहाँ प्यार के साथ घृणा, बदला और इमोशनल टकराव की तीखी परतें जुड़ी हुई हैं।
यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाती है जहाँ भरोसा कमजोर है, प्यार पजेशन बन जाता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद को पहचान नहीं पाता।
फिल्म का 1 मिनट 10 सेकण्ड का टीजर उत्तराखंड के खूबसूरत दृश्यों के बीच शुरू होता है। Uttarakhand के एक मनमोहक शहर के विजुअल्स के बीच एक शायरी सुनाई देती है जिसकी कुछ लाइनें जहर से भरी महसूस होती हैं। इसके बाद एक संवाद सुनाई देता है — “कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं।” शायरी के अंत में हीरो एक टीले पर अकेला, अवसाद और टूटन से भरा दिखाई देता है।
इसके बाद टीजर में प्रणय पचौरी, जतिन सरना और मधुरिमा रॉय के कई इमोशनल और क्लोज-अप शॉट्स आते हैं। एक प्रभावशाली सीन में मधुरिमा रॉय का किरदार पूछता है — “क्या हम लोग सही कर रहे हैं?” इसके बाद टीजर में पैशनेट लव सीन्स, इमोशनल ब्रेकडाउन और आक्रामक टकराव देखने को मिलते हैं। बीच-बीच में प्यार, नफरत, बदला और एक रहस्यमयी लव स्टोरी के सुपर दिखाई देते हैं। टीजर के अंतिम हिस्से में प्रणय पचौरी माउथ ऑर्गन बजाते नजर आते हैं, जिसके तुरंत बाद जतिन सरना माचिस की तीली से एक बड़े झूले को आग लगा देते हैं। टीजर का अंत दर्द, टूटन और बदले की चीख जैसी आवाज के साथ होता है – जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है।
अपने किरदार को लेकर जतिन सरना ने कहा, “आज के समय में रिश्ते बहुत जटिल हो गए हैं। भरोसा जल्दी टूटता है, धोखा आसान हो गया है और प्यार को समझना शायद दुनिया की सबसे मुश्किल भावना है। यह फिल्म प्यार के सबसे अंधेरे और सच्चे पहलू को दिखाती है।”
अभिनेत्री मधुरिमा रॉय ने कहा, “आज रिश्ते शर्तों पर टिके हैं — ईगो, डर और असुरक्षा हर चीज को प्रभावित करते हैं। यह कहानी दिखाती है कि प्यार कितना खूबसूरत हो सकता है और कितना खतरनाक भी।”

https://youtu.be/DA17Z6LEE_g

यह फिल्म धवन फिल्म्स और विकास अरोड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है और फ़िल्म की को प्रोड्यूसर रीत अरोड़ा है ।प्यार की भावनाओं, डार्क मॉडर्न रिलेशनशिप रियलिटी और इमोशनल इंटेंसिटी के साथ ना जाने कौन आ गया दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद कर भारत सुपर 8 में
Next Article फिल्म कारवां, ईस्टर्न ईगल प्रोडक्शन और ब्लू मंडे प्रोडक्शंस बनाएंगे फ़िल्म ‘Kurinji’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026
श्रेया चौधरी आयुष्मान खुराना के साथ ‘मुपापा’ में आएंगी नजर, 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?