By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद कर भारत सुपर 8 में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद कर भारत सुपर 8 में

Last updated: February 16, 2026 11:30 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

कोलंबो,। इशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27 ) की शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप 27वें मुकाबले में 12 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान 61 रनों से रौंद कर सुपर आठ में जगह बना ली। भारत ने इस जीत के साथ विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है।
इशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी जीत के साथ ही 2023 विश्व कप फाइनल में हार के बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में बिना हारे लगातार 16 मुकाबले जीत लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को भारत की हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की पेस जोड़ी झकझोर दिया। हार्दिक ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (शून्य) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (छह) और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान आगा सलमान (चार) का शिकार कर लिया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आये अक्षर पटेल ने बाबर आजम (पांच) को चलता कर दिया। इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन जोड़कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 11वें ओवर में अक्षर ने उस्मान खान को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। उस्मान खान ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली।
मोहम्मद नवाज (चार) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। 13वें ओवर में तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (10) और अबरार अहमद (शून्य) का शिकार कर लिया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पार हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक (शून्य) को बोल्ड कर 114 के स्कोर पर पाकिस्तान की पारी का अंत कर भारत को सुपर आठ में पहुंचा दिया। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
आज यहां इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सात विकेट पर 175 रन खड़ा किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने इशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। नौवें ओवर में सैम अयूब ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इशान किशान को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इशान किशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 77 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा 24 गेंदों में 25 रन और उसके अगली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 19वें ओवर में उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर कैच आउट हुये। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह चार गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिये सैम अयूब ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी और आगा सलमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन
Next Article ना जाने कौन आ गया’ का टीजर आउट, त्रिकोण प्रेम कहानी में इंटेंस से भरे नजर आए सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर जतिन सरना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026
कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?