राजपाल यादव की फ़िल्म “घोड़ी पे चढ़के आना “ की शूटिंग हाल में पूरी हुई है, इस फ़िल्म के निर्देशक कैलाश मासूम ने दावा किया है कि राजपाल यादव बहुत जल्द जेल से रिहा होंगे, और पहले जैसे फ़िल्मों में काम करेंगे।
गौरतलब है कि राजपाल यादव और कैलाश मासूम एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में दोनों ने फ़िल्म “घोड़ी पे चढ़के आना “ में काम किया है, इस फिल्म में प्रबुद्ध और शिवानी कुमारी मुख्य भूमिका में हैं।
कैलाश मासूम ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी उनके संपर्क में हैं, और लगातार बात हो रही है, कानूनी प्रक्रिया को समझते हुए और उसका पालन करते हुए बहुत जल्द राजपाल यादव को बाहर निकाला जाएगा। जहाँ तक आर्थिक मदद का सवाल है इस दिशा में भी हम उनका पूरा साथ देंगे और राजपाल यादव को क़ानूनी रूप से बाहर निकालेंगे, हमें पूरा विश्वास है राजपाल यादव बहुत जल्द जेल से रिहा होंगे देश के करोड़ों लोगों का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है!
कैलाश मासूम ने बॉलीवुड का धन्यवाद किया साथ ही आम दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया जो राजपाल यादव के इस बुरे समय में उनका साथ दे रहे हैं क्योंकि राजपाल यादव ने लोगों का प्यार कमाया है, पैसा नहीं।
राजपाल यादव की फ़िल्म के निर्देशक कैलाश मासूम का बयान. जेल से जल्द रिहा होंगे राजपाल यादव

