मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा मर्यादा क्वेस्ट नामक प्रतियोगिता एवं कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री शारदाश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई।
चेंबूर महिला मंडल की बहनों द्वारा सर्वप्रथम मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा का सुंदर एवं सुस्पष्ट प्रस्तुतीकरण लीना जी सिंघवी एवं रिंकल जी पटवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित नवनिर्वाचित चेंबूर नगरसेविका मराठी श्रीमती आशा ताई मराठे, डॉ. नीलम भिसे, डॉ. पूजा कोठारी एवं डॉ. झील बड़ाला की उपस्थिति रही। बैनर अनावरण श्रीमती आशा ताई मराठे, डॉ. नीलम भिसे, डॉ. पूजा कोठारी एवं डॉ. ज़ील बड़ाला के करकमलों से संपन्न हुआ। डॉ. नीलम भिसे ने महिलाओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में विशेष रूप से Pap Smear Test की महत्ता, कैंसर की प्रारंभिक पहचान तथा समय पर उपचार की आवश्यकता पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में मर्यादा क्वेस्ट प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का संचालन शिखा जी कच्छारा, कोमल जी परमार, वीणा जी कोठारी एवं प्रतिभा जी कोठारी द्वारा अत्यंत रोचक ढंग से किया गया। चेंबूर महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका ने कार्यक्रम में उल्लास और आनंद का वातावरण बना दिया। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वनीता जी बाफना के समूह ने तथा द्वितीय स्थान भावना जी पटवारी के समूह ने प्राप्त किया। इंडिया लेवल पर चयनित युवती विभाग की प्रतिभागी बहनों एवं नारी लोक में भाग लेने वाली बहनों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती नैनाजी कोठारी एवं श्रीमती सुनीता जी बोहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता, ज्ञान, मनोरंजन एवं सहभागिता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सराहनीय उपस्थिति रही।
चेंबूर (मुम्बई) महिला मंडल द्वारा ‘मर्यादा क्वेस्ट’ एवं कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

