चेम्बूर (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार; 9 दिसम्बर, मंगलवार को आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष पर पूरे महाराष्ट्र में एक ही समय – 11:00 से 12:00 बजे – सामूहिक जाप का आयोजन हुआ।
इसी क्रम में चेंबूर तेरापंथ भवन में भी तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, कन्यामंडल ने उत्साह और श्रद्धा के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। ओम भिक्षु ओम भिक्षु ओम भिक्षु ओम जय तुलसी जय तुलसी जय तुलसी जय के जाप के साथ चेंबूर सेलगभग 60 बहनों व भाइयों ने गणवेश में उपस्थित होकर, परम श्रद्धेय आचार्य श्री तुलसी के प्रति अपनी गहरी भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त की। चेंबूर समाज की यह सामूहिक आध्यात्मिक एकता आयोजन की विशेष प्रेरणा बनी। रिपोर्टर दीपक राठौड़
आचार्य श्री तुलसी दीक्षा शताब्दी वर्ष पर तेरापन्थ भवन में सामूहिक जाप व श्रद्धांजलि

