कुर्ला। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आचार्य श्री तुलसी दीक्षा शताब्दी वर्ष के अवसर पे तेरापंथ महिला मंडल कुर्ला द्वारा धर्मचक्र का प्रवर्तन पुस्तक कुर्ला पुलिस चौकी के वरिष्ठ निरीक्षक श्री विकास मुंडेलकर जी को भेट देके आध्यात्मिक क्षण अनुभव किया। पुस्तक भेंट करके महिला मंडल की अध्यक्ष सोभा मादरेचा ने आचार्य श्री तुलसी के अणुव्रत आंदोलन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
आचार्य श्री तुलसी की जीवनी के बारे में ओर उनका नारी शक्ति की सोच के बारे में सुनके विकास मुंडेलकर जी ने बहुत सराहना की । इस अवसर पर मंत्री पूजा राठौड़ , बसंता बाठिया, अरुणा साखला तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष राजु अलबेला मेहता ,ओर जीतू मादरेचा,ओर मनीष मेहता,ओर तेयूप के अध्यक्ष सुरेश हिंगड , ओर मंत्री राजेश सियाल की गरिमामय उपस्थिति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कुर्ला महिला मंडल ने धर्मचक्र का प्रवर्तन पुस्तक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास मुंडलेकर को भेंट की

