सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मिशन सऊदी’ की सच्ची जांच-पड़ताल अब फ़िल्मी रूप में – अलमाइटी मोशन पिक्चर ने उठाया बड़ा कदम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

मिशन सऊदी’ की सच्ची जांच-पड़ताल अब फ़िल्मी रूप में – अलमाइटी मोशन पिक्चर ने उठाया बड़ा कदम

Last updated: November 27, 2025 5:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अलमाइटी मोशन पिक्चर ने पूर्व डीजीपी अलोके लाल और मानस लाल द्वारा लिखी गई चर्चित किताब मिशन सऊदी के स्क्रीन रूपांतरण (फ़िल्मी बदली हुई कहानी) के अधिकार ले लिए हैं। यह रूपांतरण उस सच्ची और चौंका देने वाली जांच को सामने लाएगा, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी मेरिन जोसेफ ने किया था – और जिसके दम पर भारत ने पहली बार सऊदी अरब से एक रेप आरोपी का ऐतिहासिक प्रत्यर्पण करवाया। यह घटना देश की सीमाओं से बाहर जाकर न्याय की लड़ाई लड़ने का एक टर्निंग पॉइंट बनी।
कहानी पूजा नाम की नौवीं क्लास की स्कूल की बच्ची से शुरू होती है, जिसके साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद की त्रासदी ने पूरे केरल को हिला दिया था। आरोपी सोचता रहा कि सऊदी जाकर वह हमेशा के लिए कानून से बच गया। लेकिन सालों बाद आईपीएस मेरिन जोसेफ ने इस केस को दोबारा खोला। उन्होंने दफ्तरशाही की दीवारें, जेंडर बायस और अंतरराष्ट्रीय कानून की उलझनें काटते हुए इस केस को एक नए अंजाम तक पहुंचाया – और इंसाफ को आखिर मंज़िल मिली।
किताब मिशन सऊदी के लेखक अलोके लाल (आईपीएस, सेवानिवृत्त) और मानस लाल कहते हैं, “इस रूपांतरण से हमें इस ऐतिहासिक केस की अद्भुत जद्दोजहद को और बड़े कैनवास पर दिखाने का मौका मिला है। मिशन सऊदी वह पीछा है, जो केरल से लेकर सऊदी की गलियों तक गया और अंतरराष्ट्रीय कानून, कूटनीति और विरोध की भूलभुलैया से गुज़रा – सिर्फ इसलिए क्योंकि हमें यकीन था कि न्याय होना ही चाहिए। अलमाइटी मोशन पिक्चर का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस दमदार कहानी को पर्दे पर लाने का फैसला किया। हमें इंतज़ार है कि दर्शक भी उस जज़्बे और हिम्मत को महसूस करें, जिसने इस केस को इतिहास में दर्ज किया।”
आईपीएस मेरिन जोसेफ ने कहा, “मुझे खुशी है कि अलमाइटी मोशन पिक्चर ने किताब मिशन सऊदी: भारत के पहले सेक्सुअल प्रिडेटर प्रत्यर्पण को स्क्रीन पर लाने का फैसला किया है। इस अनोखे अनुभव को एक दर्शक की तरह दोबारा जीना वाकई दिलचस्प होगा।” अलमाइटी मोशन पिक्चर की सह-संस्थापक प्रभलीन संधू ने कहा, “यह कहानी जिम्मेदारी भी लाती है और मकसद भी। हम इसे ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूरे सम्मान के साथ पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अलोके लाल सर, मानस लाल और मेरिन जोसेफ मैडम- आपका शुक्रिया कि आपने हम पर इस अहम और असरदार कहानी का भरोसा किया।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संविधान दिवस : युवाओं का संकल्प, युवा दस्तक के सफ़र के 3 साल
Next Article ‘कांतारा: चैप्टर 1 रुक्मिणी वसंत का सीक्रेट “माइंड मैजिक” – एक ऐसा रिचुअल जो उन्हें स्टारडम की भागदौड़ में जमीन पर टिकाए रखता है!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की ‘लंच डिप्लोमेसी’, खरगे-राहुल ने फिर उठाई ECI ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
national
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह – सातवाँ दिवस: जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?