उरई(जालौन) – देश में संविधान को लागू हुए 76 साल पूरे हो रहे है और पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है | संविधान दिवस पर ही देश के युवाओं द्वारा 25 साल के विजन(2022 – 2047) के साथ शुरू किए गए व्यापक अभियान – युवा दस्तक के सफर के आज 3 साल पूरे हुए है इस मौके पर युवा दस्तक की टीम ने दह्गुवां गाँव स्थित डॉ.अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया, इस मौके पर अम्बेडकर पार्क में वृक्षरोपण किया गया व पुरे गाँव में युवाओं ने संविधान जागरूकता रैली निकालकर संविधान सभा की व बाबा साहब डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।
साथ ही युवाओं ने संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भारत बनाने का संकल्प लिया। युवाओं दुवारा आयोजित संविधान सभा में अलग अलग पैनल में चर्चा की गई जिसमे एड. रश्मि वर्मा, एड.निकहत परवीन,अनिता,सचिन चौधरी, प्रदीप, देबेन्द्र अनिल, ऊषा देवी ने पितृ सत्ता, महिला हिंसा, दहेज व युवा लड़कियों के मुद्दों को रखा,व कहा कि हमें अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जानना होगा, युवा लीडर आयुष उर्फ़ गुड्डू भैया ने कहाँ युवा आज बड़े पैमाने पर बेरोजगार है, और भटक रहा है, देबेन्द्र, ऊषा, सुरेंद्र, अनिता व प्रदीप ने कहाँ की हमें घर घर संविधान पहुंचाना होगा। निखत परवीन ने मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों को रखा तो वही एडवोकेट रश्मि वर्मा ने न्याय तक पहुँच व संविधान का जीवन में महत्व को बताया, टिंकू व सचिन चौधरी में युवाओं के पलायन व पढ़ने बाले युवाओं के स्कॉलरशिप का मुद्दा रखा।
गंगाराम अध्यापक सहित प्रमुख बुद्धजीवियों ने चिंता व्यक्त की आज संवैधानिक मूल्यों का हनन हो रहा है हम सबको संवैधानिक मूल्यों को बचाने व उन्हें स्थापित पर्ने पर जोर देना होगा, युवा दस्तक की संवैधानिक मूल्यों को बचाने व युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने की रहने पहल है! युवा दस्तक व बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संस्थापक/संयोजक – कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि 3 साल पहले इस देश मे युवाओं ने युवादस्तक के रूप में 25 साल के विजन के साथ एक बड़ा अभियान शुरू किया था जहाँ आज युवाओं की सामूहिक आवाज बनती जा रही है, जो सच मे भारत के इतिहास में एक मिसाल बनेगा, आज युवा दस्तक के सफर के 3 साल पूरे हुये है सभी को बधाई, इस मौके पर यह भी तय किया गया कि युवा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश, सहित समस्त प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राजपाल व सभी सांसदों व विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजेंगे व संवैधानिक मूल्यों का भारत बनाने का बचन व वादा लेंगे। इस सफर में हम आप सबको भी साथ आने की जरूरत है।

