By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शादी का दबाव पड़ा भारी! प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका का 2 साल के बच्चे के सामने गला रेता, पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

शादी का दबाव पड़ा भारी! प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका का 2 साल के बच्चे के सामने गला रेता, पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश

Neeraj UP Bureau
Last updated: November 22, 2025 1:55 pm
Neeraj UP Bureau
Share
4 Min Read
SHARE
  • इश्क, धोखा और फिर खूनखराबा… गर्भवती प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव डाला तो प्रेमी ने पहले शराब पिलाई, फिर अपने दो वर्षीय बेटे के सामने चाकू से गला रेतकर शव झाड़ियों में फेंका; 24 घंटे में पुलिस ने आला-ए-कत्ल सहित आरोपी को दबोचा

नीरज राज/बस्ती(यूपी)।:- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत। सिद्धार्थनगर की रहने वाली एक गर्भवती युवती की निर्मम हत्या उसके अपने प्रेमी ने ही कर दी। आरोप है कि युवती शादी का दबाव बना रही थी और मुकदमा करने की धमकी दे रही थी, जिससे तंग आकर प्रेमी ने पहले उसे बहला-फुसलाकर बस्ती के रुधौली क्षेत्र में ले गया, शराब पिलाई और फिर अपने दो साल के मासूम बेटे के सामने चाकू से गला रेत दिया।

मृतका का शव गुरुवार को रुधौली कस्बे के पास एक सुनसान झाड़ी में मिला था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार अग्रहरि (निवासी टेकघर नगर, कोतवाली बांसी, सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों के बीच काफी समय से अवैध संबंध थे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने के बाद उसने दिलीप पर शादी करने और बच्चे को अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वह ब्लैकमेल भी कर रही थी। दिलीप शादी के लिए तैयार नहीं था। आए दिन विवाद बढ़ता गया। आखिरकार दिलीप ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली।

घटना वाले दिन उसने युवती को अपने साथ ले जाने के बहाने बुलाया। सिद्धार्थनगर से बाइक पर उसे रुधौली क्षेत्र में ले गया। रास्ते में शराब खरीदी, दोनों ने पी। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दो वर्षीय बेटे के सामने चाकू से लगातार वार कर गला रेत दिया। शव वहीं झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

शव मिलने पर रुधौली थाना प्रभारी संजय दुबे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सर्विलांस, सीडीआर और मुखबिरों की मदद से शक की सुई प्रेमी दिलीप पर जा टिकी। रुधौली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। केस की त्वरित विवेचना करने पर एसपी ने जांच टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर अवैध संबंधों के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है। कोख में पल रही एक नन्ही जान और उसकी मां, दोनों एक सनकी प्रेमी की हैवानियत की शिकार हो गईं।

TAGGED:#bastinewsBasti

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “टोटली 90s” के द्वारा अथर्व होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने द्वारा यादों और रचनात्मकता की शानदार प्रस्तुति
Next Article मालेगांव बलात्कार व हत्या प्रकरण के आरोपी को फांसी दी जाए, भाजपा महायुती सरकार में महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे: हर्षवर्धन सपकाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?