By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी में लॉन्च किया सीरम युक्त बॉडी लोशन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी में लॉन्च किया सीरम युक्त बॉडी लोशन

Last updated: November 17, 2025 4:44 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

ठाणे। भारत के सबसे भरोसेमंद पर्सनल केयर ब्रांडों में से एक, हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना नया अभियान #StrongWomenSoftSkin लॉन्च किया है, जिसके तहत ब्रांड ने हिमालया कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन पेश किया है।
अपने श्रेणी का पहला, यह इनोवेटिव लोशन सीरम के लाभों और 100% प्राकृतिक अवयवों से तैयार किया गया है, जो त्वचा को गहन पोषण और दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करता है। यह सहयोग उन महिलाओं का सम्मान करता है जो सीमाओं को लांघकर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती हैं। डिजिटल वीडियो कैंपेन में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत लॉकर रूम से होती है, जहाँ खिलाड़ी बर्फ पर उतरने से पहले हिमालय कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन का उपयोग करती हैं। फिल्म लोशन के गहन, सुरक्षात्मक पोषण को एथलीटों की ताकत और लचीलेपन के बीच समान रुप से रखती है, तथा यह दिखाती है कि यह लोशन अत्यधिक सर्दियों के हालात में भी त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखने की क्षमता रखता है।
जहाँ दृढ़ता की सबसे अधिक परीक्षा होती है, वहाँ भी अपना प्रभाव बनाए रखते हुए यह लोशन मॉइस्चराइजेशन के स्वर्ण मानक के तौर पर उभरता है, तथा हर चुनौती के दौरान त्वचा को कोमल और नमीयुक्त बनाए रखता है। प्राकृतिक कोको युक्त सीरम से समृद्ध ये लोशन 48 घंटे तक मॉइस्चराइजेशन प्रदान करता है और त्वचा के अनुकूल पीएच 5.5 सुरक्षा बनाए रखता है। राजेश कृष्णमूर्ति, बिज़नेस डायरेक्टर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन, हिमालया वेलनेस ने कहा, “भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी हमें शक्ति और दृढ़ता जैसे मूल्यों का उत्सव मनाने का अवसर देती है – ऐसे मूल्य जो हमेशा हिमालय वेलनेस के मूल में रहे हैं। इस साझेदारी के माध्यम से हम महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह याद दिलाना चाहते है कि जब वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो हिमालया लोशन हर कदम पर उनकी त्वचा की देखभाल करता है।
” रागिनी हरिहरन, मार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहा, “भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ यह अभियान वास्तव में दर्शाता है कि हमारा उत्पाद क्या है – धैर्य, देखभाल और सुरक्षा जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है जिसमें नवाचार को प्रकृति से जोड़ते हुए उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रस्तुत किए जाते हैं। महिला प्रीमियर लीग जैसी पहल का समर्थन करने से लेकर हमारे 1derwoman कार्यक्रम के माध्यम से मार्गदर्शन करने तक, हमारी प्रतिबद्धता हमेशा महिलाओं की क्षमता को पोषित करने और उनके सपनों को सशक्त बनाने की रही है। महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत के रूप में, हमें उनके साथ खड़े होने पर गर्व है जो जुनून के साथ खेलती हैं, उद्देश्य के साथ नेतृत्व करती हैं और मैदान पर व मैदान व बाहर एक नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।” हरजिंदर सिंह, महासचिव, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा, “बर्फ पर खेलने के लिए असाधारण शक्ति, एकाग्रता और दृढ़ता जरुरी होती है। हिमालया वेलनेस के साथ हमारी साझेदारी बिल्कुल उपयुक्त है – देखभाल और सुरक्षा का उनका दर्शन हमारे प्रशिक्षण और प्रदर्शन के प्रति हमारी भावना से मेल खाता है, जहां हम सीमाओं से परे जाकर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहते हैं।” सुनीता मूर्ति, सह-संस्थापक, चैप्टर 5, ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो खेल की भावना को व्यक्तिगत देखभाल से जोड़ सके। #StrongWomenSoftSkin यह दर्शाता है कि जैसे खिलाड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी दृढ़ता और सहनशक्ति पर भरोसा करती हैं, वैसे ही त्वचा भी ऐसी देखभाल की हकदार है, जो हर परिस्थिति में मजबूती से साथ निभाए।” इस उत्पाद लॉन्च और साझेदारी के साथ, हिमालया वेलनेस ने प्रकृति और विज्ञान के संतुलन वाली व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है। भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ मिलकर हिमालया उन महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और आत्मविश्वास का जश्न मनाता है, जिन्हें सशक्त बनाने का लक्ष्य है।
डिजिटल वीडियो अभियान (DVC) यहाँ देखा जा सकता है:

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डाबर च्यवनप्राश का अक्षय कुमार के साथ नया कैंपेन
Next Article शायरी की ख़ुशबू और पुराने इश्क़ का जादू मनीष मल्होत्रा की गुस्ताख इश्क़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘चाँद मेरा दिल’ का म्यूज़िक दिल पे सीधा वार कर रहा है, रिलीज़ से पहले ही टाइटल ट्रैक स्पोटिफाई पर ट्रेंडिंग में छा गया है
entertainment
April 28, 2026
प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर ने YouTube पर मचाया धमाल, पति सनी कपूर के बर्थडे पर लॉन्च किया फैमिली-फुल ऑन मस्ती वाला चैनल – अंदर की पूरी कहानी
entertainment
April 28, 2026
कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
April 28, 2026
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?