By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शायरी की ख़ुशबू और पुराने इश्क़ का जादू मनीष मल्होत्रा की गुस्ताख इश्क़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

शायरी की ख़ुशबू और पुराने इश्क़ का जादू मनीष मल्होत्रा की गुस्ताख इश्क़

Last updated: November 17, 2025 4:47 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

“मेरा लहज़ा कैक्टस सा खुरदुरा, तेरी बातें रात-रानी की तरह ग़म कोई देना है तो दे दे मुझे, दिल में रख लूंगा निशानी की तरह” -यह शायरी सुनकर हर किसी के मुंह से ‘वाह-वाह’ निकल पड़ा जब गुस्ताख इश्क़ – कुछ पहले जैसा का ट्रेलर लॉन्च हुआ।
विभु पुरी के निर्देशन में बनी और मनीष मल्होत्रा की पहली फ़िल्मी प्रोडक्शन स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत बनी गुस्ताख इश्क़ एक चलती-फिरती प्रेम-चिट्ठी है। शायरी, संगीत और ख़ामोशियों से भरी, जो आपको रुककर सुनने और महसूस करने पर मजबूर करती है। आज जब दर्शक शायरी और क्लासिक कविता के जादू से दूर होते जा रहे हैं, गुस्ताख इश्क़ सबको पुराने ज़माने वाले प्यार की दुनिया में ले जाती है -जहाँ शब्द शायरी बनकर बहते हैं, संगीत सीधे दिल में उतरता है, और रोमांस चाहे पुराना हो या डिजिटल, फिल्म की सबसे खूबसूरत भाषा बन जाता है।
आज की प्यार की कहानियाँ अक्सर रील्स, स्लैंग और तेज़ कट्स में खो जाती हैं, लेकिन गुस्ताख इश्क़ एक लिरिकल सफ़र चुनती है। इसके संवाद, चुराई हुई नज़रें, शायरियाँ और हल्की-सी पुरानी यादों की सुगंध बताते हैं कि मोहब्बत आज भी वही है, बस अंदाज़ बदल गया है। फिल्म पुरानी यादों और आज के समय का खूबसूरत मेल है- जो मनीष मल्होत्रा की पहली फ़िल्मी प्रोडक्शन के लिए एकदम सही चुनाव बनती है। लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री बेहद सहज और दिल से महसूस होने वाली है। विशाल भारद्वाज का संगीत और गुलज़ार साहब के लिखे गीत इसे और भी जादुई बनाते हैं – मानो फिल्मों को फिर से अपनी असली आवाज़ मिल रही हो।
मनीष मल्होत्रा ने गुस्ताख इश्क़ – कुछ पहले जैसा के लिए नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख और शारिब हाशमी को एक साथ लाया है। अपने भाई दिनेश मल्होत्रा के साथ स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत बनाई गई यह फ़िल्म पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की ढलती कोठियों में बसी एक अनकही मोहब्बत और जुनून की कहानी है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी में लॉन्च किया सीरम युक्त बॉडी लोशन
Next Article फ़िल्म आर्यभट्ट का जीरो का एशियन प्रीमियर, हिमांश कोहली और सोनाली के साथ फिल्म की पूरी टीम को स्टैंडिंग ओविएशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?