राजकुमार गौतम/ कप्तानगंज, बस्ती (उ.प्र.)। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयंती के अवसर पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। सरदार पटेल को याद करते हुए यह यात्रा देश को एकजुट करने वाले इस महान सपूत के आदर्शों को जीवंत करने का माध्यम बनी।
यात्रा में राजनीतिक, सामाजिक और सामान्य जनमानस की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जो स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बनी। यात्रा का शुभारंभ कप्तानगंज के प्रमुख स्थानों से किया गया और यह विभिन्न मोहल्लों, बाजारों व सड़कों से गुजरते हुए समापन स्थल पर पहुंची। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के सम्मानित अध्यक्ष संजय चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौधरी ने समापन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के त्याग और समर्पण से प्रेरित होकर ही आज का भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पटेल जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को अपने जीवन में उतारें।
यात्रा के प्रमुख प्रभारी के रूप में कप्तानगंज के पूर्व विधायक सी.ए. चंद्रप्रकाश शुक्ल ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर पटवा, अवध शरण मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र, विनोद चौधरी, चेयरमैन प्रबल मलानी, गन्ना समिति के चेयरमैन अरविंद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान जिले के संयोजक प्रत्युष विक्रम सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। इसमें आनंद सिंह कलहंस, दुष्यंत विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष लवकुश शुक्ल, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि, गंगेश सिंह, मनोज पाठक, शैलेश पांडेय, शिवम अग्रहरी, दुर्गेश शुक्ल, वासुदेव तिवारी, कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हैप्पी सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग में प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के चित्र के साथ नारे लगाए और उनके योगदान पर चर्चा की। समापन पर आयोजित जनसभा का संचालन विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री अखंड सिंह ने किया। सभा में वक्ताओं ने सरदार पटेल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, 562 रियासतों का एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पटेल जी का ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
कप्तानगंज में लौह पुरुष की 150वीं जयंती: भव्य एकता यात्रा में नागेंद्र सिंह “सिंकू” के कुशल संयोजन में उमड़ा जनसैलाब

