सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने किया शीर्ष स्थान हासिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने किया शीर्ष स्थान हासिल

Last updated: November 13, 2025 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • सात देशों के 223 प्रतिभागियों ने लिया भाग; राष्ट्रीय और विश्व रिकॉर्ड बने

नवी मुंबई। वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप 2025 इस सप्ताह नवी मुंबई में संपन्न हुई, जिसमें पुडुचेरी के 20 वर्षीय विश्वा राजकुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया। राजकुमार ने 5,582 चैंपियनशिप अंक प्राप्त किए और 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
उन्होंने आवंटित समय में 22 डेक कार्ड्स याद करके आवर कार्ड्स इवेंट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। उज़्बेकिस्तान के शोहरूह बाक्तियोरोव 4,703 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फ्रांस के निकोलस पोम्मीस 4,415 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, फिलीपींस, इटली, फ्रांस और उज़्बेकिस्तान सहित कुल 223 एथलीटों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 10 मेमोरी डिसिप्लिन्स के माध्यम से त्वरित याददाश्त, दृश्य स्मरणशक्ति और लंबी अवधि की एकाग्रता की परीक्षा ली गई।
सीनियर श्रेणी में जर्मनी की एंजे हुबैक्ज़ ने इमेजेस डिसिप्लिन में पाँच मिनट में 207 छवियाँ याद करके नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। चैंपियनशिप का आयोजन ब्रेन इनफिनिट द्वारा किया गया और यह मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (MSFI) की अधिकृत देखरेख में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मेमोरी, जर्मनी ने अनुमोदित किया था। चैंपियनशिप की मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर)ऑस्ट्रिया की कोरिना ड्राश्ल थीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के. वी. सुब्रमणियम (प्रेसिडेंट, रिलायंस लाइफ साइंस) ने एथलीटों को पुरस्कार प्रदान किए और सम्मानित किया। विश्व मेमोरी चैंपियनशिप को वैश्विक स्तर पर अग्रणी कॉग्निटिव स्पोर्ट्स प्लेटफ़ॉर्म माना जाता है और इसमें भारत की बढ़ती भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कप्तानगंज में लौह पुरुष की 150वीं जयंती: भव्य एकता यात्रा में नागेंद्र सिंह “सिंकू” के कुशल संयोजन में उमड़ा जनसैलाब
Next Article पापकारी प्रवृत्तियों से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

73 दिन व 30 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान
social
October 8, 2026
संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 8, 2026
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानें कितने घंटे की है 15 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही ये फिल्म
entertainment
October 8, 2026
पीरियड्स के दौरान पहली बार वाया फेराटा पर्वत शिखर की चोटी पर पहुंची कुब्रा सैत का संदेश – अपने कदमों पर भरोसा रखिए और मुश्किल काम कीजिए
entertainment
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?