By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गन्ना क्रय केंद्र हटाने पर किसानों में आक्रोश: पुरानी जगह न बहाल होने पर खेतों में फसल जलाने व अनिश्चितकालीन अनशन की दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गन्ना क्रय केंद्र हटाने पर किसानों में आक्रोश: पुरानी जगह न बहाल होने पर खेतों में फसल जलाने व अनिश्चितकालीन अनशन की दी चेतावनी

Neeraj UP Bureau
Last updated: November 9, 2025 6:48 pm
Neeraj UP Bureau
Share
4 Min Read
SHARE

बस्ती(यूपी)।:-प्रदेश के बस्ती जिले के गौर विकासखंड के बेलघाट क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र को स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। विगत 17 वर्षों से सुचारु रूप से संचालित हो रहे इस केंद्र को नए स्थान पर ले जाने का विरोध करते हुए सैकड़ों किसानों ने आज बेलघाट-बौडिहार बॉर्डर पर स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि केंद्र पुरानी जगह पर नहीं रहा, तो वे गन्ना मिल को नहीं देंगे और खेतों में ही फसल जला देंगे। भाजपा के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से बातचीत कर पुरानी जगह बहाल कराने का आश्वासन दिया है।

बेलघाट, बौडिहार और पतिला गांवों के सैकड़ों किसानों ने क्रय केंद्र पर जुटकर नारे लगाए और प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया। उनका कहना है कि नया प्रस्तावित स्थान आवागमन के लिहाज से बेहद असुविधाजनक क्योंकि रास्ता बेहद सकरा है। रास्ते में एक बड़ा विद्यालय और बाजार पड़ता है, जिससे ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों का आवागमन बाधित हो सकता है। मौजूदा केंद्र पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है बगल में बाग है जब भीड़ अधिक हो जाता है तो लोग बाग में भी गाड़ी पार्किंग कर देते है। इसके अलावा पार्किंग की और भी समुचित व्यवस्था है वहीं, नए स्थान पर मात्र 12 बिस्सा जमीन है, जो अपर्याप्त है। किसान राम विलास वर्मा, महेंद्र चौधरी राम सभा पाण्डेय सहित सभी किसानों ने कहा कि हम सब यही चाहते हैं कि पुराना केंद्र यथावत रहे। नया स्थान किसानों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।गन्ना समिति के डायरेक्ट और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजराज चौधरी ने बताया कि यह क्रय केंद्र पिछले 17 वर्षों से बिना किसी विवाद के चल रहा था। अभी तक कभी कोई समस्या नहीं हुई। कुछ राजनीतिक लोग अब इसे अपने गांव में लगवाना चाहते हैं, जिससे किसानों को भारी असुविधा होगी। सपा के दबाव में यह फैसला लिया गया है, जिसका जिम्मेदार स्थानीय सपा विधायक और सांसद हैं। यदि केंद्र पुरानी जगह पर नहीं लगा, तो जल्द ही सैकड़ों किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष गणेश चौधरी ने भी समर्थन देते हुए कहा कि नए केंद्र पर जगह की कमी है, जबकि पुराने पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। आज तक यहां रोड कभी बाधित नहीं हुआ। अगर हमारी बात प्रशासन द्वारा नहीं माना गया तो हम गजराज चौधरी के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।

इस मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वरुण पाण्डेय तुरंत बेलघाट पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गौर से सुना, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। किसानों को बताया कि आप सभी किसानों की चिंताओं का संज्ञान लिया गया है। क्रय केंद्र पुरानी जगह पर ही रहेगा। सपा के लोग विकास के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन भाजपा किसानों के हित में हमेशा खड़ी रहेगी। वरुण पाण्डेय ने सपा पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा को विकास से कोई लेना-देना नहीं। वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जिससे ग्रामीणों को नुकसान होता है।

विरोध स्थल पर गजराज चौधरी (गन्ना समिति डायरेक्ट), अजय चौधरी (गन्ना समिति डेलीगेट), गणेश चौधरी (भाजपा बूथ अध्यक्ष), राम सभा पाण्डेय,‍ राम फेर, दिनेश कुमार, प्रेमचंद्र, शैलेश (पिंटू), कमलेश चौधरी, राम सागर चौधरी, परमात्मा चौधरी, राम विलास वर्मा, दुर्गा चौधरी, राम सभा चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

TAGGED:Basti newsSurabhiSaloniUPNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती में शिव सेना ने चलाया सदस्यता अभियान, 27 लोगो ने ली सदस्यता
Next Article बस्ती के कप्तानगंज में किया गया मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन का हुआ आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?