बस्ती(यूपी)।:- ब्लॉक मुख्यालय कप्तानगंज के सभागार में मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ । ब्लाक सभागार में उपस्थित सदस्यों ,जनप्रतिनिधियों व पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बैठक किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राम वृक्ष निषाद ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने निषाद समाज को शिक्षित बनो , संगठित रहो , संघर्ष करो के नारो के साथ संबोधित किया । मछुआ समाज एक साथ आगे बढ़ाने की अपील किया एवं राजनीतिक व शिक्षा क्षेत्र में मछुआरा समाज को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । अन्त में पूर्व सांसद ने कहा कि पिछड़े हुए मछुआरा समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है । प्रत्येक मछुआरा समाज अपने नौनिहालों बच्चों की शिक्षा पर जोर दे । कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान माझा साहबदीन निषाद ने कहा कि मछुआरा समाज के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन अशिक्षित होने के कारण व समाज में न उठने बैठने के कारण सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है और तभी मछुआरा समाज पिछड़ा हुआ है । मछुआरा समाज को आपस में भाईचारा बनाकर रहना चाहिए एवं हर संभव अपने समाज के लोगों की मदद करना चाहिए । महुआरा स्वाभिमान सम्मेलन के अन्त में पूर्व विधायक सीपी शुक्ला भी पहुंचे और बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया । इस प्रकार पूर्व राज्य सांसद व पूर्व विधायक ने मछुआरा समाज को संबोधित कर ऊर्जा प्रदान किया । बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ,पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद , शिव लाल निषाद , राम वृक्ष निषाद, राजन निषाद ,नयन निषाद ,प्रेमनाथ निषाद,कमलेश चौधरी ,डॉ अरविंद निषाद,प्रदीप निषाद,लालजी निषाद, अखिलेश निषाद,अनिल निषाद,हरिओम निषाद हरि दर्शन ,प्रदीप कुमार, सोमनाथ, बाटू प्रधान , बबलू प्रधान, हीरा लाल प्रधान ,राम केवल ,संदीप राम गरीब, दयाराम निषाद , मनीष,हृदय राम ,फूलचंद, मनोज,मनीष , डा० दया राम निषाद आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
बस्ती के कप्तानगंज में किया गया मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन का हुआ आयोजन
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
