ठाणे। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में, अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे द्वारा आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का सातवाँ एवं समापन दिवस “जीवन विज्ञान दिवस” के रूप में सावरकर नगर ठाणे में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जॉन प्रभारी श्रीमती विमला जी हिरण द्वारा नवकार महामंत्र के साथ हुई, साथ ही कार्यक्रम का संचालन भी किया। तत्पश्चात अणुव्रत समिति ठाणे क्षेत्र के सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत से मंगलाचरण किया गया।
जीवन विज्ञान प्रशिक्षिका श्रीमती सीमा जी सांखला ने जीवन को सही ढंग से जीने, जीवनशैली के महत्व और नैतिक मूल्यों पर सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित ठाकुर कॉलेज, संकल्प स्कूल व सनराइज व अनिकेत क्लासेस से आए हुए बच्चों को जीवन विज्ञान के सिद्धांतों को सहज और रोचक तरीके से समझाया व जीवन विज्ञान के प्रयोग करवाये। बच्चों को जीवन विज्ञान का अभ्यास एवं संकल्प करवाए।
अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश जी सोनी ने सभी बच्चों को बताया जीवन विज्ञान जीने की कला है।जीवन विज्ञान के इन प्रयोगों से अपने शरीर को स्वस्थ एवं तन मन को स्वस्थ एवं सुखी रख सकते हैं, व साथ ही अणुव्रत के सिद्धांतो को समझाया छोटे-छोटे नियमों के द्वारा अपने जीवन को कैसे बदला जा सकता है ।
अणुव्रत समिति थाने के जॉन प्रभारी श्रीमान रतन जी कच्छरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय संयोजक भंवर दास जैन ने बच्चोंअणुव्रत नशा मुक्ति के संकल्प करवाये, सह संयोजक सुभाष जी हिंगड़ ने बच्चों को बताया जीवन में कितना भी स्ट्रेस आए हमेशा सम भाव में रहना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जी कच्छारा ने गीत के माध्यम से माता-पिता की सेवा करने का आव्हान किया, माता-पिता हमारे जीवन के निर्माता हैं उनका सम्मान करें।
कार्यक्रम में मुकेश जी डांगी, श्याम दास वैष्णव जैन, भारती जी कच्छारा, श्रीमान लखपति काका, अनिता जी वैष्णव, शानू जी वैष्णव, रोनक वैष्णव, नयन वैष्णव, मनीषा जी वैष्णव, शिक्षिका प्रमिला जी, अनिकेत सर, लगभग 120 बच्चे, समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
पधारे हुए सभी पदाधिकारियों, टीचर्स व बच्चों का आभार कार्यकारणी सदस्य ललिताजी सोनी ने किया व साथ ही बच्चों से कहा की जो आज सिखाया गया है वह प्रयोग आप प्रतिदिन करके अपने जीवन को स्वस्थ एवं मस्त बनाएं।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य समापन एवं “जीवन विज्ञान दिवस” का आयोजन

