मुंबई। आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित विश्व शांति और एकता की भावना को समर्पित ओम भिक्षु जय भिक्षु जाप का अनुष्ठान दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को सिग्नेचर पार्क, चेंबूर सभा भवन में सायं 7 से 8 बजे तक भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ सभा, चेंबूर युवक परिषद, किशोर मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल तथा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लगभग 194 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। जप का क्रम अत्यंत अनुशासित और भावपूर्ण रहा, जहाँ सभी ने पूर्ण श्रद्धा से आचार्य भिक्षु प्रभु को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में श्री लक्ष्मण जी कोठारी, श्री नरेंद्र जी तातेड, श्री मूलचंद जी लोढ़ा, श्री भगवतीलाल जी धाकड़, श्री विमल जी सोनी, श्री रमेश जी धोका, श्री दिलीप जी मेहता, श्री संदीप जी कोठारी, श्री हिमांशु जी गन्नाना, श्री कपिल जी मेहता तथा श्री अमृत जी सिंघवी एवं अन्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही। भक्ति और एकता का यह अनूठा संगम तेरापंथ समाज चेंबूर की ओर से एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया।
– रिपोर्ट दीपक राठौड़

