अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोंबिवली द्वारा आयोजित सामूहिक एकासन तप अनुष्ठान स्थानीय तेरापंथ भवन में रखा गया।
सर्वप्रथम ॐभिक्षु जय भिक्षु का जाप किया। मंडल अध्यक्ष सुधा सियाल ने सभी के तप की बहुत-बहुत अनुमोदना की। साथ ही एकासन तप कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती कंचनदेवी विद्याजी सिंघवी एवं श्रीमती जुलाजी कविताजी संचेती को ससम्मान स्मृति चिह्न प्रदान किया और भविष्य में भी इसी तरह उदारमन के साथ सहयोग प्रदान करते रहे।
गरिमामयी उपस्थिति अभातेममं राष्ट्रीय समिति सदस्य जुलीजी मेहता ,संरक्षिका बहनें, परामर्शिका बहनें, कार्यसमिति बहने,विशेष सहयोगी बहनें व मंत्री मीना धाकड़ व कोर टिम के अथक श्रम के साथ लगभग 60 बहनों की उपस्थिति से कार्यक्रम तपोमय बना।
डोम्बिवली में सामूहिक एकासन तप अनुष्ठान का आयोजन

