पालघर! अणुविभा के तत्वाधान में अणुव्रत समिति, पालघर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के प्रथम दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत महासंगान दिवस Twinkle Star English High School, पालघर के प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्वागत भाषण अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने किया और अणुव्रत समिति की गतिविधि की संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब पालघर सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहा।
विशेष आकर्षण रहा अणुव्रत गीत का महासंगान, जिसमें 300 बच्चों ने मैदान में तथा क्लास में लगभग 1500 बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं ने खड़े होकर सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत का सगान संगान किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब पालघर के प्रेसिडेंट संजय जी महाजन के साथ रोटेरियन कल्पेश पाटिल एवं रोटेरियन अमित राजपुरोहित, स्कूल के ट्रस्टी और अणुव्रत समिति परामर्शक नरेश जी राठौड़, तेरापंथी सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, सभा मंत्री दिनेश राठौड़, सभा कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना, शौकिन बाफना, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा रंजना जी तलेसरा, मंत्री राजश्री शाह की विशेष उपस्थिति रही।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के मुख्य प्रायोजक श्रीमान नरेशजी राठौड़ का प्रायोजक के रूप में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभा एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह संयोजक प्रदीप सिंघवी ने किया। कार्यक्रम संयोजक सविता सिंघवी एवं मयूर चपलोत रहे। मंत्री जयेश राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्षा निधि सिंघवी, अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष नरेंद्र परमार, सह मंत्री खुशी बोराणा, अणुव्रत समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंघवी, नैतिक सिंघवी, खूबीलाल सिंघवी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल, प्रशिक्षकगण व स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की यह मंगल शुरुआत सभी के लिए प्रेरणादायी रही। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ
Highlights
- दिवस1 अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत महासंगान

