गोरेगांव (मुंबई)। अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान का जोश और उमंग से मनाया गया। मुंबई के क्षेत्र गोरेगांव ने भी इस महासंगान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान में बढ़ चढ़कर सहभागिता की । अणुव्रत समिति गोरेगांव संयोजक श्रीमान शांतिलाल बाफना के कुशल संयोजकीय में एवं सह संयोजक श्रीमान संपत सांखला के कुशल मार्गदर्शन में एवम गोरेगांव के सभी संस्थाओं ने मिलकर इस कार्य को सफलता पूर्वक संपादित किया, कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र सें किया। गया, स्वागत भाषण गोरेगांव संयोजक श्रीमान शांतिलाल बाफना नें किया,अणुव्रत महासंगान गीत का संगान अणुव्रत टीम नें किया,सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व तेयुप अध्यक्ष रमेश सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष सुमित चोरडिया, मंत्री हितेश राठौड़ आदि नें अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
मुख्य वक्ता, प्रवक्ता उपासक श्री मान सुरेश जी ओस्तवाल नें अणुव्रत पर विस्तार सें हर पहलुओं पर प्रकाश डालते हुवें कहाँ की अणुव्रत का मतलब है कि किसी भी छोटे प्राणी से अनावश्यक हिंसा न करें। अणुव्रत आंदोलन के संस्थापक आचार्य तुलसी ने 1 मार्च, 1949 को इस आंदोलन की शुरुआत की,अणुव्रत आंदोलन का मकसद मनुष्य के आध्यात्मिक और नैतिक कल्याण को बेहतर बनाना है, अणुव्रत प्रेरणा दिवस अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का एक हिस्सा है, जिसे आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में यह दिन मनाया जाता है. यह दिन अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से आत्म-अनुशासन और आत्म-संयम को बढ़ावा देने पर केंद्रित होता है, जिसमें छोटे-छोटे नियमों का पालन करने पर जोर दिया जाता है, जैसे बच्चों को अणुव्रत के 11 नियमों की शपथ दिलाना। अणुव्रत प्रेरणा दिवस का उद्देश्य: आत्म-संयम और आत्म-अनुशासन को बढ़ावा देना: यह दिवस लोगों को छोटी-छोटी प्रतिज्ञाएं लेने और जीवन में आत्म-नियंत्रण अपनाने के लिए प्रेरित करता है। अणुव्रत के सिद्धांतों का प्रचार: इस दिन के माध्यम से अणुव्रत आंदोलन के सिद्धांतों को आम जनता तक पहुँचाया जाता है, जिसमें अहिंसा, ब्रह्मचर्य, और उपभोक्तावाद से दूरी जैसे विषय शामिल हैं।
सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करना: यह दिन लोगों को शांत, अहिंसक और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न पहलु कों छूते हुवें प्रेरक कहानी द्वारा सभी कों प्रेरित किया,इस अवसर पर सभा कोषाध्यक्ष पारस सांखला,अणुव्रत समिति मुंबई के कार्यकारणी सदस्य श्री राकेश बोहरा की विशेष उपस्थिति रही,जैन संस्कारक श्री गौतम ओस्तवाल,एवं तरूण धाकड़ आदि एवं समाज सें अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा आदि की सराहनीय सहभागिता रही,कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन ABTYP JTN प्रतिनिधि विकास धाकड़ नें किया.!
गोरेगांव (मुंबई) नैतिकता के सुर में सुर मिलाते हुवें,
Highlights
- अणुव्रत प्रेरणा दिवस अणुव्रत गीत महासंगान से, संयममय जीवन हो की गूंज से गुंजी गोरेगांव की धरा!

