By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ज़ी स्टूडियोज़, उमेश के.आर. बंसल और प्रेरणा अरोड़ा ने ‘जटाधारा’ में ‘शोभा’ के रूप में शिल्पा शिरोडकर का पहला लुक किया जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ज़ी स्टूडियोज़, उमेश के.आर. बंसल और प्रेरणा अरोड़ा ने ‘जटाधारा’ में ‘शोभा’ के रूप में शिल्पा शिरोडकर का पहला लुक किया जारी

Last updated: August 28, 2025 4:50 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ की रोमांचक यात्रा में, ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा, ने फिल्म से ‘शोभा’ के रूप मेंअभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का पहला लुक जारी कर दिया है। यह पोस्टर न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, बल्कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि ‘शोभा’ के रूप में शिल्पा शिरोडकर का यह लुक काफी आकर्षित कर रहा है, और इसके साथ “तंत्र में परिवर्तित हो चुका है लोभ” यह पंक्ति शिल्पा के दमदार और गहराई से भरे किरदार को दिखाती है। फिल्म ‘जटाधारा’ एक आगामी महाकाव्यात्मक फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांचक सफ़र पर ले जाने का वादा करती है। शानदार कलाकार, अद्भुत विज़ुअल्स और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बनने जा रही है।
अपने किरदार के बारे में शिल्पा शिरोडकर कहती हैं, “मैं बहुत खुश और उत्साहित हूँ कि मैं ‘जटाधारा’ का हिस्सा हूँ। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अलौकिक और रहस्यमयी सफ़र पर ले जाएगी! इसमें अविश्वसनीय और शानदार विज़ुअल्स हैं और इसकी कहानी सभी पर गहरा असर छोड़ेगी। प्रेरणा अरोड़ा के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। एक प्रोड्यूसर के रूप में वे काफी समर्पित और हर छोटे-छोटे डिटेल्स पर ध्यान देती हैं। उनके अंदर कहानी कहने का जो जुनून है, वो साफ दिखाई देता है। मेरा किरदार शोभा बहुत शक्तिशाली, जटिल और रहस्यमयी है। इसे ज़िंदा करने के लिए मैंने अपना दिल और आत्मा लगा दी है और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें।”वह आगे कहती हैं, “हर इंसान अलग होता है और अपनी विशेषताएँ लेकर आता है। कैमरे के सामने खड़े होकर इतने अनोखे और ताकतवर किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद खास है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह आपको चौंकाएगा, आश्चर्यचकित करेगा और हमेशा याद रहेगा!”
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा ‘जटाधारा’ को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रोडक्शन टीम पूरी मेहनत कर रही है, ताकि फिल्म बेहतरीन गुणवत्ता और मनोरंजन के उच्चतम स्तर को छू सके। दमदार कलाकारों, आकर्षक विज़ुअल्स और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म एक महाकाव्य रोमांचक यात्रा बनने जा रही है, जिसे दर्शक बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। वहीं इसे अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा ने सह-निर्मित किया है। फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भविनी गोस्वामी हैं। इसका संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी लेकर आ रही है। फिल्म की रिलीज़ डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में इसके ट्रेलर और नए अपडेट्स ज़रूर साझा किए जाएंगे। तो, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में और जानकारी के लिए जुड़े रहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios South (@zeestudiossouth)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मिरई’ के ट्रेलर के साथ आ चुके हैं सुपर योद्धा तेजा सज्जा
Next Article राज कुंद्रा ने अपने बचपन की यादें ताज़ा कीं, बोले- हमारी फैमिली में भी घर पर सिर्फ़ पंजाबी बोलने का नियम है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?