By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: CISF का “प्रोजेक्ट मन”: मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

CISF का “प्रोजेक्ट मन”: मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम

Neeraj UP Bureau
Last updated: August 9, 2025 2:15 pm
Neeraj UP Bureau
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ:- CISF का ‘प्रोजेक्ट मन’ अब तक 75,000 से ज्यादा जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध करा चुका है। इस पहल के ज़रिए परामर्श सेवाएं और ज़रूरत के अनुसार समय पर हस्तक्षेप करके पूरे बल का मनोबल मज़बूत किया जा रहा है।

शुक्रवार को आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) की चेयरपर्सन श्रीमती नीरजा बिड़ला और CISF के महानिदेशक आर.एस. भट्टी (आईपीएस) ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। यह मानसिक स्वास्थ्य पहल नवंबर 2024 में CISF और ABET के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई थी। CISF महानिदेशक ने ABET की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने, परामर्श देने, जरूरत पड़ने पर इलाज से जुड़ी सहायता देने और जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

अब तक ‘प्रोजेक्ट मन से 75,181 CISF कर्मी और उनके परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही, ABET ने 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया है कि वे कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान कर सकें और गंभीर मामलों को विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें। इस दो-स्तरीय व्यवस्था से ज़मीनी स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता को पहुँचना आसान हुआ है। संवेदनशील इकाइयों जैसे IGI एयरपोर्ट, संसद और दिल्ली मेट्रो में तैनात लगभग 31,000 जवानों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है, ताकि किसी भी संभावित मानसिक परेशानी को समय रहते पहचाना जा सके। इस पहल की वजह से अब अवसाद, वैवाहिक तनाव, वित्तीय परेशानी जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श और सहायता संभव हो पाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान CISF में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम रही, जो इस पहल की प्रभावशीलता को साफ दर्शाता है।

CISF का प्रोजेक्ट मन
CISF महानिदेशक और श्रीमती नीरजा बिड़ला ने इस पहल की सफलता को देखते हुए, ‘प्रोजेक्ट मन’ की सेवाओं को अगले वर्षों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है। इस मौके पर CISF महानिदेशक ने कहा “हमारे कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक फिटनेस। यह पहल हमारी आंतरिक सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाती है और सुनिश्चित करती है कि हमारे जवान भावनात्मक रूप से मजबूत, एकाग्र और हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें

इसी संदर्भ में, श्रीमती नीरजा बिड़ला, संस्थापक एवं अध्यक्ष एमपावर, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट ने भी इस साझेदारी की सराहना करते हुए कहा,

“सीआईएसएफ के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी इस बात का प्रमाण है कि जब मानसिक स्वास्थ्य को संस्थागत रूप दिया जाता है, तो कितनी सकारात्मक उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती है। पिछले तीन वर्षों में, प्रोजेक्ट मन ने देशभर की सीआईएसएफ इकाइयों में 75,000 से अधिक कर्मियों को मनोवैज्ञानिक परीक्षण, परामर्श, सहकर्मी सहभागिता और 24×7 हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की है। हम सीआईएसएफ की इस समग्र कल्याण की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और देखभाल को रोजमर्रा की व्यवस्था में शामिल किया है। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है कि आत्महत्या की घटनाओं में 40% की कमी आई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वाशी में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
Next Article अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ की BDDS विंग में शामिल हुआ चार सदस्यीय डॉग स्क्वॉड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राजधानी दिल्ली में फिर हैवानियत, बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
national
May 14, 2026
आईसीआईबी और मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ने मिलकर “सलाम मुंबई- मलेशिया एडिशन” को बनाया सुपरहिट!
entertainment
May 14, 2026
हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के राइटर: “ये कहानी है लोगों, पावर और जस्टिस की!”
entertainment
May 14, 2026
आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को रिलीज़ होगी
entertainment
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?